Download Our App

Home » जबलपुर » आयुक्त की दो टूक-जोन स्तर के कार्यों के लिए लोगों को ना लगाने पड़े मुख्यालय के चक्कर

आयुक्त की दो टूक-जोन स्तर के कार्यों के लिए लोगों को ना लगाने पड़े मुख्यालय के चक्कर

सफाई का अभियान अपने घर से करवाया प्रारंभ, सालों बाद बदली मुख्यालय और जोन कार्यालयों की दशा

जबलपुर (जयलोक)। इन दिनों नगर निगम मुख्यालय में और उसके अंतर्गत आने वाले सभी 16 संभागीय कार्यालय में नये अभियान को शुरू करने से पहले किसी जुनूनी सफर को शुरू करने से पहले आगाज का नगाड़ा बजता है, ठीक उस ही प्रकार से आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अपने 2 महीने के कार्यकाल में शहर की स्थितियां को समझने के साथ-साथ नगर निगम मुख्यालय और संभागीय कार्यालय की कार्य क्षमता का भी आंकलन किया। चार-पाँच जनसुनवाई में स्वयं लोगों से रूबरू हुए और घंटे तक उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। कुशल अधिकारी समस्याओं को समाप्त करने के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान देते हैं कि समस्या की जड़ कहां है और सर्वप्रथम किस स्तर पर नागरिकों को उनकी परेशानी और समस्याओं के लिए जल्द से जल्द रहा दी जा सकती है।
विचार मंथन में यह बात समझ में आ गई की संभागीय कार्यालय में पहुँचने वाले शहर के आम नागरिक और नगर निगम के करदाताओं की सामान्य समस्याओं की सुनवाई समय पर नहीं हो पा रही है जिसके कारण उन्हें अपनी परेशानी और समस्याओं के हाल के लिए नगर निगम मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
कुछ कर्मचारियों की कामचोरी के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी को भाँपकर उन्होंने सभी संभागीय कार्यालय के अधिकारियों और उनके अधीनस्थ स्टाफ  को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब सामान्य रूप से संभागीय स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान हो सकता है उसके लिए नागरिकों को नगर निगम मुख्यालय के चक्कर न काटना पड़े।
व्यवस्थित हुए कार्यालय नियमित बैठने लगे इंजीनियर और अधिकारी
आयुक्त श्री अहिरवार ने अपने अभियान में सबसे पहले नगर निगम मुख्यालय सहित सभी संभागीय मुख्यालय में कार्य करने के प्रति नई ऊर्जा उत्सव को उत्पन्न करने की मंशा से एक प्रतियोगिता रखी जिसमें नगर निगम के सबसे स्वच्छ व्यवस्थित कार्यालय और विभाग को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
इसका परिणाम यह नजर आ रहा है कि नगर निगम मुख्यालय के सभी कार्यालय और उसके साथ-साथ संभागीय कार्यालय साफ नजर आ रहे हैं इसे बरकरार रखने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को सौंपी गई है। आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार की जैसी मंशा थी उसके अनुरूप व्यवस्थित हुए कार्यालय में संभाग के अधिकारी इंजीनियर और बाकी स्टाफ  अधिक समय तक नजर आने लगा है। इसका सीधा सा असर यह हो रहा है कि नागरिकों का अधिकारियों से संवाद बढ़ा है। एक संदेश और गया है कि सफाई में जो अभियान आने वाले समय में शहर में दिखेगा वो नगर निगम मुख्यालय से लेकर संभागीय कार्यालयों तक नजर आ रहा है। ऐसे ही तेज गति से अभियान शहर में भी चलाया जाएगा।

इनका कहना है

हमारी प्राथमिकता है कि शहर के नागरिकों को हर प्रकार की सुविधा बेहतर रूप से निश्चित समय में प्राप्त हो। प्रदेश शासन की योजनओं का पूरा क्रियांवयन सुनिश्चित हो, इसी दिशा में व्यवस्थाओं को सुधारने में कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
– रामप्रकाश अहिरवार, आयुक्त

 

जनता से पूछा सफाई होती है या नहीं, जहाँ कचरा मिला वहाँ के सुपरवाइजर को किया तत्काल निलंबित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » आयुक्त की दो टूक-जोन स्तर के कार्यों के लिए लोगों को ना लगाने पड़े मुख्यालय के चक्कर