
मंडला (जयलोक)। मंडला में ट्रक ड्राइवर और आरटीओ उडऩदस्ता के प्रभारी के बीच मारपीट हो गई। अफसर ने डंडा उठाया तो ट्रक ड्राइवर ने उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद एक युवक इस घटना का वीडियो बनाने लगा। यह देखकर आरटीओ आरक्षक उसे पकडऩे लगा। मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। घटना रविवार को नेशनल हाईवे 30 पर छत्तीसगढ़ सीमा से सटे मोतीनाला-पाण्डुतला के बीच जोगी मंडी घाट की है। इसका वीडियो सोमवार देर रात सामने आया। वीडियो में ड्राइवर और आरटीओ अफसर सडक़ पर बहस करते दिख रहे हैं। ड्राइवर अवैध वसूली का आरोप लगाता सुनाई दे रहा है। इसी बीच प्रभारी उसे खींचकर अपनी गाड़ी के पास ले जाते हैं। गाड़ी में रखा डंडा निकालकर ड्राइवर को मारते हैं। इसके जवाब में ट्रक ड्राइवर अपनी चप्पल हाथ में लेकर आरटीओ अधिकारी पर बरसाने लगता है। इस बीच पहले ड्राइवर ने अपना ट्रक सडक़ के बीच आड़ा लगा दिया। जिसकी वजह से जाम लग गया। किसी ने पुलिस को फोन लगा दिया।
व्यक्तित्व का विकास करने के लिए जीवन संग्राम से गुजरना ही होगा
Author: Jai Lok







