Download Our App

Home » दुनिया » इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान, चुनावी रणनीति बनाने बैठक जरूरी : उद्धव

इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान, चुनावी रणनीति बनाने बैठक जरूरी : उद्धव

मुंबई। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों गठबंधनों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंडी गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि चुनाव की रणनीति बनाने के लिए इंडी गठबंधन की औपचारिक बैठक अब तक नहीं हुई है, जबकि बिहार समेत कई राज्यों में चुनाव नजदीक हैं। महाराष्ट्र में भी नगर पालिका और जिला परिषद के चुनाव होने वाले हैं।
ऐसे में उद्धव ने गठबंधन के सभी घटक दलों से जल्द बैठक करने की अपील की है ताकि चुनाव को लेकर ठोस रणनीति बनाई जा सके। उद्धव ठाकरे ने चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में आज भी बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं, इसलिए भारत में भी हर चुनाव बैलेट पेपर से कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर जोर देने से लोकतंत्र की पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है।

 

मानसून सत्र में आएगा मेट्रोपॉलिटन बिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान, चुनावी रणनीति बनाने बैठक जरूरी : उद्धव