Download Our App

Home » जबलपुर » इंडोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर आए शौर्य और शनया

इंडोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर आए शौर्य और शनया

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय ग्रामीण खेल संगठन के माध्यम से जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ये सभी प्रतियोगिताएं 2023-24 में बदलापुर, पुणे और खोपोली में आयोजित की गईं।
अंतर्राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 26 से 28 अक्टूबर तक इंडोनेशिया में आयोजित की गई थी। 26 से 28 अक्टूबर 2024 तक जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जबलपुर के शौर्य मार्को ने स्वर्ण पदक और शनया मार्को ने कांस्य पदक प्राप्त किया। यह दोनों प्रतिभावान खिलाड़ी महिला निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को के बच्चे हैं।
इस प्रतियोगिता में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कुल 105 बच्चों ने भाग लिया और इस प्रतियोगिता में इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, श्रीलंका, हांगकांग के प्रतियोगियों ने भी भाग लिया और 850 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उनके मुख्य शिक्षक सूरज गरवालिया और मनीषा गरवालिया थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » इंडोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर आए शौर्य और शनया
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket