
इंदौर (जयलोक)। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने फैसला लिया है कि सभी राजस्व कोर्ट में सुनवाई वाले चेंबर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। यह एआई बेस्ड (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से युक्त होंगे और जब चेंबर में सुनवाई होगी, तो यह स्टार्ट हो जाएंगे। सुनवाई का समय नियत रहेगा। यह लाइव कलेक्टर खुद अपने चेंबर में देख सकेंगे। इससे राजस्व कोर्ट में अनुशासन आएगा कि वह नियमित सुनवाई करें और समय पर ऑर्डर करें।
दलाली प्रथा रोकने उठया कदम
इंदौर में हाल ही में नायब तहसीलदार और पटवारी का मध्यस्थ के साथ मिलकर 50 लाख की रिश्वत का केस सामने आया था। वहीं लगातार शिकायतें आ रही हैं कि मध्यस्थ सक्रिय हैं और तहसीलों में लोग परेशान हैं, समय पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और बेवजह तारीख बढ़ाई जाती है। इन सभी को देखते हुए कलेक्टर ने यह फैसला लिया है।
Author: Jai Lok







