Download Our App

Home » दुनिया » इंदौर में नगर निगम अधिकारी के यहाँ ईओडब्ल्यू का छापा

इंदौर में नगर निगम अधिकारी के यहाँ ईओडब्ल्यू का छापा

इंदौर (जयलोक)। इंदौर नगर निगम में वर्षों से उद्यान विभाग का काम देख रहे अधिकारी चेतन पाटिल के यहां आर्थिक अपराध अन्वेंषण ब्यूरो ने छापा मारा है। अधिकारी के यहां बड़ी मात्रा में छुपाई गई संपत्ति का पता चला है। अफसरों की टीम पाटिल के बंगले के अलावा उनके कार्यालय तक भी पहुंची। पाटिल के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी।
मंगलवार सुबह एक टीम ने पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी के आवास पर छापा मारा, जबकि दूसरी टीम नगर निगम में उनके कार्यालय पहुंची और केबिन में दस्तावेज खंगाले। पाटिल फिलहाल निगम में सहायक अधीक्षक है।
टीम को पता चला है कि पाटिल को अब तक की सेवा में जितनी पगार मिली। उससे अधिक संपत्ति उन्होंने जुटाई है। वर्षों से पाटिल इंदौर नगर निगम में जमे हुए हैं और महत्वपूर्ण पदों पर रहें। चेतन कुछ भाजपा नेताओं के भी करीबी माने जाते हैं। फिलहाल वे सहायक उद्यान अधिकारी के रूप में काम देख रहे हैं। टीम को पाटिल के यहां आय से अधिक संपत्ति मिलने की आशंका है।

 

प्रदेश में 2 लाख खाली पदों पर भर्ती होगी, मध्यप्रदेश में 9 साल बाद कर्मचारी अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » इंदौर में नगर निगम अधिकारी के यहाँ ईओडब्ल्यू का छापा