Download Our App

Home » भारत » इजरायल ने बेरूत-तेहरान में किए ताबड़तोड़ हवाई हमले

इजरायल ने बेरूत-तेहरान में किए ताबड़तोड़ हवाई हमले

ईरान की एयरस्ट्राइक के बाद इजरायल हुआ आग बबूला

नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान के साथ तनाव और बढ़ गया है। दोनों तरफ से लगातार जवाबी कार्रवाई हो रही है। इसी बीच इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान और लेबनान की राजधानी बेरूत में एक साथ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। यह भी पढ़े-दोहा में भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय से अनुरोध किया है कि वेऑफिशियल खबरों और गाइडलाइंस को ध्यान से फॉलो करें  आईडीएफ ने दी जानकारी इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि एयर फोर्स ने ईरानी शासन और हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना  बनाया है।

सेना का कहना है कि ये हमले तय किए गए सैन्य ठिकानों पर किए जा रहे हैं। आइडीएफ ने साफ किया कि तेहरान और बेरूत दोनों जगह एक साथ टारगेटेड ऑपरेशन चल रहा है। अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने बताया कि बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक जारी हैं। यह भी पढ़े -यूएस ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का खुलासा किया, 24 घंटे में ईरान के एक हजार से अधिक ठिकानों पर हमला बेरूत पर हमला हमलों से पहले बेरूत के दक्षिणी हिस्सों और आसपास के कई गांवों में लोगों को तुरंत इलाका खाली करने की चेतावनी दी गई थी। इजरायली सेना का दावा है कि वह हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर और हथियार रखने वाली जगहों को निशाना बना रही है। इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और आगे की स्थिति पर सबकी नजर है। ईरान विदेश मंत्री का पोस्ट ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि मिस्टर रुबियो ने वह बात मानी जो हम सब जानते थे ।
यूएस ने इजरायल की तरफ से अपनी मर्जी से जंग लड़ी है। कभी कोई तथाकथित ईरानी ‘खतरा’ नहीं था। इसलिए, अमेरिकी और ईरानी दोनों का खून बहाना इजरा/ल फर्स्टर्स की जिम्मेदारी है। अमेरिकी लोग बेहतर के हकदार हैं और उन्हें अपना देश वापस लेना चाहिए।

खामेनेई की मौत पर केंद्र की चुप्पी पर भडक़ा विपक्ष
राहुल-सोनिया ने घेरा, कहा- खामोश रहना निष्पक्षता नहीं..
ईरान-इजरायल जंग के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की विदेश नीति को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब किसी विदेशी नेता की सुनियोजित हत्या होती है और भारत की तरफ से संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून पर स्पष्ट बयान नहीं आता, तो यह चिंता की बात है। उनके मुताबिक ऐसे समय पर चुप रहना निष्पक्ष रहना नहीं माना जा सकता। यह भी पढ़े -‘अगर शराब नीति सही थी तो शिकायत होते ही उसे वापस…’ बीजेपी मंत्री ने केजरीवाल का जिक्र करते हुए घोटाले के लगाए गंभीर आरोप विदेश नीति पर सवाल राहुल गांधी ने कहा कि अगर भारत किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मामले पर साफ रुख नहीं अपनाता, तो दुनिया में उसकी साख कमजोर हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति, न्याय और कानून की बात करता रहा है।

अजय विश्नोई,शरद जैन सहित 19 अटल कार्यकर्ताओं का धीरज ने किया सम्मान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » इजरायल ने बेरूत-तेहरान में किए ताबड़तोड़ हवाई हमले