Download Our App

Home » Uncategorized » इन्फैंट्री दिवस पर आर्मी जवानों ने किया शहीदों को याद

इन्फैंट्री दिवस पर आर्मी जवानों ने किया शहीदों को याद

लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत ने अर्पित की पुष्पांजलि

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर मिलिट्री स्टेशन में मुख्यालय मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में, इस वर्ष ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर में इन्फैंट्री दिवस उच्च उत्साह और लोकाचार के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के पैदल सैनिकों की वीरता और बलिदान का सम्मान करने के लिए ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर के युद्ध स्मारक पर मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत, द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद, लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत ने संजय कुमार सैनिक इंस्टिट्यूट में सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के साथ भेंट कर चर्चा की। इस अनौपचारिक बातचीत के दौरान, जनरल शेखावत को भारतीय सेना के सैनिकों और भूतपूर्व जवानों के साथ इन्फेंट्री के समृद्ध इतिहास और परंपराओं, वर्तमान  चुनौतियों और देश की रक्षा को मजबूत करने के लिए आगे बढऩे के रास्ते पर बातचीत करने का अवसर मिला।
जबलपुर मिलिट्री स्टेशन में इन्फैंट्री दिवस के अवसर पर अतीत के बलिदानों को याद किया गया और सैनिकों की वर्तमान और भविष्य की पीढिय़ों की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत ने 78 वें इन्फैंट्री दिवस के अवसर पर इन्फैंट्री के सभी सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » इन्फैंट्री दिवस पर आर्मी जवानों ने किया शहीदों को याद