Download Our App

Home » राजनीति » जिला कांग्रेस के नए अध्यक्षों के नाम इस माह घोषित हो जाएंगे , स्लीपर सेल पर संगठन रखेगा कड़ी नजर

जिला कांग्रेस के नए अध्यक्षों के नाम इस माह घोषित हो जाएंगे , स्लीपर सेल पर संगठन रखेगा कड़ी नजर      

जबलपुर जय लोक । कांग्रेस संगठन को नया स्वरूप देने के लिए सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए नगर एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का निर्णय लगभग हो चुका है और इस निर्णय की घोषणा इस अगस्त माह में कभी भी हो सकती है। यह बताया जा रहा है कि कई जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कुछ पेंच फंसे हुए थे। इन पेंचों को हल कर लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दिल्ली जाकर कुछ मामलों को खुद जाकर सुलझा चुके हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी हरीश चौधरी ने भी यह ऐलान कर दिया है कि मध्यप्रदेश में अगस्त माह में ही पहले चरण के अंदर निष्पक्ष तरीके से जिला अध्यक्षों का फैसला कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि संगठन सृजन एक प्रक्रिया के माध्यम से एक तय सीमा में हो रहा है। मध्य प्रदेश के अंदर सबसे पहले यह अभियान शुरू हुआ है।उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों को लेकर हो रही देरी की बात गलत है और नए अध्यक्षों की नियुक्तियां इस माह में हर हाल में हो जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी भी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में अब नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर कांग्रेस जनों की निगाहें लगी हुई है।

कांग्रेस में स्लीपर सेल

कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है। राहुल गांधी ने कई बार इस बात का भी जिक्र किया है कि कांग्रेस पार्टी में एक स्लीपर सेल सक्रिय है जो कांग्रेस संगठन को कमजोर कर रहा है। इस तरह के स्लीपर सेल की भूमिका कांग्रेस ने विधानसभा के चुनाव के समय भी देख ली है कि किस तरह कांग्रेस के स्लीपर सेल ने विधानसभा चुनाव में अपने ही पार्टी के प्रत्याशियों को जमकर नुकसान पहुंचाया।

इसीलिए अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने भी इस बात को दोहराते हुए कहा है कि स्लीपर सेल के लोगों को कांग्रेस में लेना आज के समय में कतई नहीं होगा। राहुल गांधी स्लीपर सेल के संदर्भ में जो बात गुजरात में कह चुके हैं उसे प्रदेश में पूरी तरह से लागू किया जाएगा और कांग्रेस को कमजोर करने वाले संगठन के भीतर ही चल रहे स्लीपर सेल पर कांग्रेस संगठन इस बार कड़ी निगाह भी रखेगा।

कबूतरखाना विवाद में जैन मुनि की धमकी, अगर हमारे धर्म पर हमला हुआ तो हथियार उठा लेंगे

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » जिला कांग्रेस के नए अध्यक्षों के नाम इस माह घोषित हो जाएंगे , स्लीपर सेल पर संगठन रखेगा कड़ी नजर