जबलपुर (जयलोक)। ईद के मौके पर आज शहर में चाक चौबंध व्यवस्था की गई है। शहर में जगह जगह पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में आज एसपी शहर में लगी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शहर में भ्रमण करते हुये ईद-उल-फितर पर्व पर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये व्यवस्था के संबंध में दिये आवश्यक निर्देश दिए। ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में चाक चौबंद व्यवस्था लगाई गई है। आज प्रात: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने थाना ओमती, लार्डगंज, गोहलपुर, हनुमानताल, बेलबाग क्षेत्र में लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का भ्रमण कर जायजा लिया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों एव कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये सभी को अच्छी ड्यिूटी के लिये बधाई दी। भ्रमण के दौरान आपने व्यवस्था में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यिूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
