Download Our App

Home » अपराध » एंबुलेंस में आए टुच्चे बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर दिखाई गुंडागर्दी, जमकर हुई पिटाई : दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दो फरार

एंबुलेंस में आए टुच्चे बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर दिखाई गुंडागर्दी, जमकर हुई पिटाई : दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दो फरार

जबलपुर (जय लोक)। कल शाम 4:30 बजे शहर से लगे हुए तिलवारा पुल के समीप स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस सवार चार युवक पहुंचे और बड़े ही रंगदारी भरे लहजे में इन्होंने वहां टेंक फुल करने के लिए कहा। कर्मचारियों ने एंबुलेंस वाहन देखकर पेट्रोल टैंक फुल कर दिया। इसके बाद जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पेट्रोल के पैसे मांगे तो युवक गुंडागर्दी दिखाने लगे और किसी पटेल का नाम लेकर कहने लगे की वह पुराना बदमाश है और हम उसके आदमी हैं इसलिए हफ्ता समझ के पेट्रोल भर दिया करो। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इस बात का विरोध किया तो युवा गाली गलौज करने लगे और उनमें से  दो युवकों ने चाकू और फरसानुमा हथियार निकाल लिया और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को धमकाने और लूटने का प्रयास करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद लोग एकत्रित हो गए और बदमाशों की जमकर धुनाई कर दी। दो बदमाश वहां मौजूद लोगों की पिटाई के बाद भागने में सफल हो गए जबकि दो बदमाशों को पकड़ लिया गया और तत्काल पुलिस को बुलाकर उनके हवाले किया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार  कल शाम लगभग 4:30 बजे एंबुलेंस क्रमांक एमपी 21 डी ए 0290 में सवार होकर चार लडक़े तिलवारा पुल के समीप स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर पहुंचे और अपनी गाड़ी का पेट्रोल टैंक फुल करवा लिया। जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पैसे मांगे तो लोगों ने वाद विवाद शुरू कर दिया और अपने पास में छुपा कर रखे चाकू और फरसा जैसा हथियार निकाल कर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को धमकाने और लूटने का प्रयास किया। इन बदमाशों की गुंडागर्दी देख कर वहां मौजूद ट्रक ड्राइवर, पेट्रोल पंप कर्मचारी और अन्य लोग एकत्रित हो गए  और इन चारों बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमके  धुनाई की गई। तत्काल तिलवारा पुलिस को इस पूरी घटनाक्रम की सूचना दी पुलिस ने तत्काल मौके पहुंचकर दो आरोपियों को पकड़ा जिन्होंने अपने नाम मनीष पटेल उर्फ पिल्ले दूसरे ने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू बताया इन आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह किसी बद्दू पटेल के लिए काम करते हैं और उसी के कहने पर यहां आए थे। इनके दो साथी फरार हो गए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
फरार दोनों आरोपियों की हुई शिनाख्त
पेट्रोल पंप में उपद्रव कर गुंडागर्दी मचाने के उद्देश्य से पहुंचे कर टुच्चे बदमाशों में से फरार दो अपराधियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस की पकड़ में आए दोनों  आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने साथियों का नाम पता सब बता दिया है। पुलिस की टीम की तलाश कर रही है। जल्दी इनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
की जाएगी सख्त कार्रवाई-टीआई बृजेश मिश्रा
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस अधीक्षके के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस प्रकार की गुंडागर्दी के कृत्य करने वाले अपराधी किस्म के लोगों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में ऐसे किसी भी अपराधी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ धमकाने हथियार दिखाकर रुपए मांगने, पेट्रोल के पैसे नहीं देने, जान से मारने की धमकी देने, गिरोह के रूप में वारदात को अंजाम देने से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्दी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » एंबुलेंस में आए टुच्चे बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर दिखाई गुंडागर्दी, जमकर हुई पिटाई : दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दो फरार