Download Our App

Home » मनोरंजन » एआई ऐसी टेक्नोलॉजी है जो मुझे डराती है-अभिषेक बच्चन

एआई ऐसी टेक्नोलॉजी है जो मुझे डराती है-अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि एआई ऐसी टेक्नोलॉजी है जो उन्हें डराती है और एक्टर्स के भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अभिषेक बच्चन ने एआई को लेकर अपनी राय साझा करते हुए कहा कि वह इस तकनीक के साथ बहुत कम्फर्टेबल नहीं हैं। उनके मुताबिक, एआई भविष्य में क्रिएटिव फील्ड में बड़े बदलाव ला सकता है और अगर इसे सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया तो इससे एक्टर्स के अवसरों पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि एआई के सहारे एनिमेशन, स्पेशल इफेक्ट्स और तकनीकी प्रक्रियाएँ आसान हो जाएंगी, जिससे फिल्म निर्माण का समय और बजट दोनों कम होंगे। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि एक्टिंग जैसे मानवीय कला के क्षेत्र में एआई कभी भी उस ‘जान’ को नहीं ला सकता, जो किसी कलाकार की आत्मा से निकलकर पर्दे पर दिखाई देती है।

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने कई एआई से तैयार चीज़ें देखी हैं जो देखने में बेहद आकर्षक और परफेक्ट लगती हैं, लेकिन उनमें मानवीय भावनाओं की गर्माहट और असलियत नहीं होती। उनका मानना है कि कलाकार की आत्मा, उसकी कमियाँ और उसकी अनूठी अभिव्यक्ति ही उसे खास बनाती हैं, और यही बात एआई कभी हासिल नहीं कर सकता।इसी वजह से उन्हें लगता है कि एआई क्रिएटिव क्षेत्र में एक खतरा बन सकता है, खासकर तब जब इसका उपयोग भावनात्मक और कलात्मक कार्यों में किया जाए।

हालाँकि अभिषेक ने यह भी माना कि मेडिकल और लीगल फील्ड में एआई बेहद अहम भूमिका निभाने वाला है। इन क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल ज़्यादा मददगार साबित हो सकता है और तकनीक का विस्तार लोगों के जीवन को सरल बना सकता है। फिल्मों और क्रिएटिव क्षेत्रों को लेकर उन्होंने कहा कि वह अभी इसकी पूरी गहराई को नहीं समझते, इसलिए इस पर ठोस टिप्पणी करने से बचते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि एआई की तेजी से बढ़ती मौजूदगी उन्हें चिंतित करती है और वह लगातार इसके बारे में पढक़र और सीखकर खुद को अपडेट रखते हैं।अभिषेक बच्चन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दुनियाभर में एआई के बढ़ते प्रभाव को लेकर बड़े पैमाने पर चर्चा हो रही है।

उनका मानना है कि एआई एक तरफ तकनीक को आगे बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर इंसानी कला और रचनात्मकता को चुनौती भी दे रहा है। बता दें कि अभिषेक बच्च्न इंडस्ट्री के उन चंद सितारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपने करियर में विविधता से भरे किरदार निभाए हैं। कॉमेडी, एक्शन, गंभीर भूमिकाएँ या फिर विलेन का रूप अभिषेक ने हर तरफ अपना हुनर दिखाया है।

 

द्वारकाधीश राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण करा कर अपने गुरु के संकल्प को शंकराचार्य सदानंद जी ने पूर्ण किया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » मनोरंजन » एआई ऐसी टेक्नोलॉजी है जो मुझे डराती है-अभिषेक बच्चन
best news portal development company in india

Top Headlines

जबलपुर : वीडियो, सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद हुई पत्थरबाजी , प्रशासन पुलिस ने संभाला मोर्चा

कलेक्टर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे स्थिति का किया आकलन, दोनों पक्षों को दी जा रही समझाईश जबलपुर जय लोक।

Live Cricket