Download Our App

Home » अपराध » एकाउंट में एक रूपये भेजकर उड़ाए 1.89 लाख

एकाउंट में एक रूपये भेजकर उड़ाए 1.89 लाख

जबलपुर (जय लोक)। गोहलपुर थाना अंतर्गत एक जालसाज ठग ने एक खाताधारक के खाते में एक रूपये भेजा। एकाउंट में पैसे आने पर जैसे ही खाताधारक ने एप के माध्य से एकाउंट का बैलेंस चैक किया वैसे ही मोबाईल हैक हो गया और उसके खाते से 1 लाख 89 हजार रूपये की राशि हैकर के खाते में ट्रांसफर हो गई।

गोहलपुर थाने में कल रात तनवीर अहमद निवासी नई बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के सामने किराना दुकान चलाता है उसका बचत खाता यूनियन बैंक शाखा अधारताल में है। जिसमें उसका मोबाइल नम्बर लिंक है 3 नवंबर 2025 को उसके खाते में किसी बबीता कुमारी ने 1 रूपये भेजे थे। लगभग आधा घंटा बाद उसने मोबाईल के फोन पे एप में मैसिज चैक किया तो उसका मोबाईल हैक हो गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाईल हैक करके उसके खाते से 3 बार में कुल 1 लाख 89 हजार रूपये आईएमपीएसआर के माध्यम से धोखाधड़ी कर निकाल लिये है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

विहिप में दायित्व परिवर्तन पर अंदरुनी साजिश का साया किसने उड़ाया तीन लोगों को पद से हटाने का हल्ला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » एकाउंट में एक रूपये भेजकर उड़ाए 1.89 लाख

Top Headlines

आरोपी सटोरिया सतीश सनपाल को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने कहा आरोपी के हिसाब से पुलिस नहीं बदलेगी अपनी जाँच का तरीका, दुबई में बैंक खाते फ्रीज  होने की खबर चली तो महाकौशल में कइयों की सांस ऊपर नीचे होने लगीआरोपी सटोरिया सतीश सनपाल को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने कहा आरोपी के हिसाब से पुलिस नहीं बदलेगी अपनी जाँच का तरीका, दुबई में बैंक खाते फ्रीज  होने की खबर चली तो महाकौशल में कइयों की सांस ऊपर नीचे होने लगी

Live Cricket

error: Content is protected !!