Download Our App

Home » दुनिया » एपल को ट्रंप की धमकी: आईफोन भारत में बनाइए पर टैरिफ के बिना इसे अमेरिका में नहीं बेच पाएंगे

एपल को ट्रंप की धमकी: आईफोन भारत में बनाइए पर टैरिफ के बिना इसे अमेरिका में नहीं बेच पाएंगे

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एपल का भारत जाकर अपने मोबाइल या अन्य उपकरण को बनाना ठीक है, लेकिन फिर यह कंपनी टैरिफ के बिना अमेरिका में अपने उत्पाद नहीं बेच पाएगी। ट्रंप का यह बयान तब आया, जब उन्होंने अमेरिकी परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ओवल ऑफिस में कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, ‘टिम कुक के साथ मेरी सहमति थी कि वह ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह संयंत्र लगाने या बनाने के लिए भारत जा रहे हैं। मैंने कहा कि भारत जाना ठीक है, लेकिन आप टैरिफ के बिना यहां बिक्री नहीं करेंगे और यही तरीका है।
…भारत या किसी और जगह पर नहीं
ट्रंप ने कहा कि हम आईफोन के बारे में बात कर रहे हैं। अगर वे इसे अमेरिका में बेचने जा रहे हैं, तो मैं चाहता हूं कि इसे संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में बनाया जाए। शुक्रवार की सुबह ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले एपल आईफोन का निर्माण अमेरिका में ही होगा, भारत या किसी और जगह पर नहीं। उन्होंने धमकी दी कि अगर टेक कंपनी ने ऐसा नहीं किया तो वे उसके उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे।
एपल को कम से कम 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा
ट्रंप ने कहा, मैंने बहुत पहले ही एपल के टिम कुक को बता दिया था कि मुझे उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले उनके आईफोन का निर्माण अमेरिका में ही होगा, भारत या किसी और जगह पर नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो एपल को अमेरिका को कम से कम 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!
पिछले हफ्ते ही ट्रंप ने मध्य पूर्व की अपनी यात्रा के दौरान उठाया था मुद्दा
अभी पिछले हफ्ते ही ट्रंप ने मध्य पूर्व की अपनी यात्रा के दौरान दोहा में कहा था कि उन्होंने एपल के सीईओ से कहा था कि वे भारत में आईफोन न बनाएं। इसके बजाय वे अमेरिका में अपने काम को आगे बढ़ाएं। ट्रंप ने दोहा में शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि जैसा कि आप जानते हैं, हमारे पास एपल है। कल मुझे टिम कुक से थोड़ी परेशानी हुई थी। ट्रंप ने कहा था, ‘मैंने उससे कहा, टिम, तुम मेरे दोस्त हो। मैंने तुम्हारे साथ बहुत अच्छा काम किया। तुम 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर लेकर यहां आ रहे हो, लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि तुम पूरे भारत में संयंत्र लगाने जा रहे हो। मैं नहीं चाहता कि तुम भारत में निर्माण करो। भारत अपना ख्याल खुद रख सकता है। अगर तुम भारत का ख्याल रखना चाहते हो तो तुम भारत में निर्माण कर सकते हो, क्योंकि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों में से एक है। भारत में बेचना बहुत मुश्किल है। भारत ने हमें एक डील की पेशकश की है, जहां वे मूल रूप से हमसे कोई टैरिफ नहीं वसूलने को तैयार हैं।
अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश आईफोन का मूल देश भारत होगा: कुक
इस महीने की शुरुआत में कुक ने दूसरी तिमाही 2025 आय सम्मेलन कॉल में कहा था कि आज ्रश्चश्चद्यद्ग पर लागू मौजूदा टैरिफ उत्पाद के मूल देश पर आधारित हैं। जून तिमाही के लिए हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश आईफोन का मूल देश भारत होगा और अमेरिका में बिकने वाले लगभग सभी आईपैड, मैक, एप्पल वॉच उत्पादों का मूल देश वियतनाम होगा।

 

अंदर चल रही थी प्रेस कांफ्रेंस बाहर लग रहे थे मुर्दाबाद के नारे, कांग्रेस के पूर्व पार्षद ताहिर अली पर लगे गंभीर आरोप

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » एपल को ट्रंप की धमकी: आईफोन भारत में बनाइए पर टैरिफ के बिना इसे अमेरिका में नहीं बेच पाएंगे
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket