Download Our App

Home » Uncategorized » एमपी में पर्यटन स्थलों तक हेलिकाप्टर सेवा

एमपी में पर्यटन स्थलों तक हेलिकाप्टर सेवा

तीन सेक्टर में पीपीपी मोड पर शुरू होगी टूरिज्म सेवा
भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब तीन सेक्टर में हेलिकाप्टर सेवा पीपीपी मोड पर शुरू की जाएगी। मोहन यादव कैबिनेट ने मंगलवार को प्रदेश के 36 से अधिक शहरों और पर्यटन स्थलों तक हेलिकाप्टर सेवा शुरू करने को मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि इससे प्रदेश के पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उधर कैबिनेट में आज 1320 मेगावाट के दो थर्मल पावर प्लांट लगाने को भी मंजूरी दी गई है।
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरप्लस पावर के लिए सारणी में 660 मेगावाट के थर्मल प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर पहले भी प्रयास हुए थे लेकिन तब काम शुरू नहीं हो पाया था। इसी कारण 435 करोड़ की लागत वाले प्लांट की नई लागत अब 11678 करोड़ रुपए हो गई है। वर्ष 2030 तक इसे कमीशन करने के लिए कहा गया है। इसी तरह अनूपपुर जिले के चचाई में 11476 करोड़ की लागत से 660 मेगावाट की यूनिट लगाई जाएगी। पहले इसकी लागत 466 करोड़ थी। इसे भी सारणी की तरह समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा गया है।
रेसीडेंट डॉक्टर्स के 354 पदों को मंजूरी
रेसीडेंट डॉक्टर्स के पदों की पूर्ति के लिए कैबिनेट ने फैसला लिया है। प्रदेश में पहले इसके लिए फैकल्टीज की शार्टेज थी जिसकी भरपाई आज हुए फैसले के बाद हो सकेगी। कैबिनेट ने निर्णय पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों के 13 अस्पतालों में 354 नए सीनियर रेसीडेंट पद का सृजन किया गया है। अब फैकल्टीज भी होंगे और शिक्षा लेते डॉक्टर सेवाएं भी दे सकेंगे।
तीन सेक्टर में बदलेंगी एमपी में हेलिकाप्टर सेवाएं
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि कैबिनेट ने आज टूरिज्म को और बेहतर बनाने के लिए तीन सेक्टर में हेलिकाप्टर चलाने की योजना को पीपीपी मोड पर मंजूरी दी है। इन सेवाओं से एमपी के पर्यटन को फायदा मिलेगा। इससे पर्यटन के साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह रेगुलर सेवा होगी।
पहले सेक्टर में ये क्षेत्र- इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधी सागर, मंदसौर, नीमच, हनुवंतिया, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, नलखेड़ा, भोपाल, जबलपुर शामिल हैं।
दूसरे सेक्टर में ये स्थल- भोपाल, मढ़ई, पचमढ़ी, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर, ओरछा, गुना, राजगढ़, सागर, नर्मदापुरम, दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़, जबलपुर आदि स्थल शामिल हैं।
तीसरे सेक्टर में यह स्थान- जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, चित्रकूट सरसी, परसुली, सतना, मैहर, कटनी, सीधी, पेंच, डिंडोरी, भोपाल, इंदौर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

 

अखंड ज्योति स्थापित विशेष पूजन प्रारंभ, माँ बगलामुखी का ब्र. श्री चैतन्यानंद करेंगे विशेष पूजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एमपी में पर्यटन स्थलों तक हेलिकाप्टर सेवा