Download Our App

Home » दुनिया » एमपी में 21 साल बाद सडक़ों पर दौड़ेंगी सरकारी बस

एमपी में 21 साल बाद सडक़ों पर दौड़ेंगी सरकारी बस

राज्य में जनबस के नाम से सरकारी बस चलाएगी सरकार
कंपनी के संचालक मंडल की ने 6 हजार से ज्यादा रूट को मंजूरी दी
भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश में 21 साल बाद एक बार फिर सडक़ें सरकारी बसों की आवाज़ से गूंजने वाली हैं. लंबे समय से बस सेवाओं की कमी झेल रहे यात्रियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने घोषणा की है कि अब पूरे प्रदेश में ‘जनबस’ नाम से सरकारी बसें चलाई जाएंगी, जो जनता की यात्रा को आसान और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। सरकार ने यात्रियों की सुविधा और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को ध्यान में रखते हुए यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी बनाई है. यही कंपनी प्रदेश के 25 जिलों में बसों का संचालन संभालेगी. सबसे खास बात यह है कि कंपनी के संचालक मंडल ने 6,000 से भी ज्यादा रूटों को मंजूरी दे दी है. यानी प्रदेश के लगभग हर बड़े-छोटे इलाके तक सरकारी बसें पहुंचने वाली हैं. इन रूटों पर कुल 10,879 बसें दौड़ेंगी. ये बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।

 

नर्सरी से 5 वीं 9 बजे से और 6 वीं से 12 वीं 8.30 बजे से लगेंगे स्कूल, कलेक्टर का आदेश जारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » एमपी में 21 साल बाद सडक़ों पर दौड़ेंगी सरकारी बस