Download Our App

Home » News » एयर कनेक्टिविटी के मामले में जबलपुर को फिर लग सकता है झटका

एयर कनेक्टिविटी के मामले में जबलपुर को फिर लग सकता है झटका

दिल्ली की एक और जगदलपुर की फाइट बंद होने की चर्चा, 29 को जारी होगा नया शेड्यूल

जबलपुर (जय लोक)। एयर कनेक्टिंग के मामले जबलपुर को फिर एक झटका लग सकता है। जिसमें दिल्ली की एक और जगदलपुर की हवाई सेवा बंद होने की चर्चाएं चल रही हैं। अगर ऐसा होता है तो हवाई यात्रियों के लिए यह बुरी खबर होगी। वहीं कहा जा रहा है कि इसका नया शेड्यूल 29 मार्च को जारी होगा। इसके पहले भी कमजोर राजनीतिक इच्छा शक्ति के कारण कई फ्लाईटें बंद हो चुकी है।

जिससे महाकौशल के हवाई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। अब चर्चाएं हैं कि 29 मार्च से दिल्ली की एक और जगदलपुर की विमान सेवा बंद होने जा रही है। विमान कंपनी अलायंस एयर ने नए शेड्यूल में सिर्फ बिलासपुर के लिए सप्ताह में दो उड़ान रखी है। वहीं स्पाइस जेट की तरह अलायंस एयर भी जबलपुर से जाने की तैयारी कर रही है। वहीं कंपनी के कुछ स्टॉफ को अंबिकापुर एयरपोर्ट में शिफ्ट करने के भी आदेश जारी किए गए हैं। अगर ऐसा होता है कि तो जबलपुर अब महज पाँच शहरों की एयर कनेक्टिविटी में रह जाएगा। दूसरी ओर इंडिगो का विमान भी 29 मार्च से मुंबई की बजाय नवी मुंबई से जबलपुर के लिए उड़ान भरेगा।  इसका बड़ा कारण रीवा एयरपोर्ट भी है।

रीवा एयरपोर्ट पर अलायंस एयर कंपनी अधिक मेहरबान नजर आ रही है। जिससे जबलपुर से दिल्ली के लिए फ्लाईटें बंद कर रीवा से शुरू की गई हैं। वहीं जबलपुर की राजनेतिक इच्छा शक्ति इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उनके मौन से एक के बाद एक शहर की $फ्लाईटें बंद हो रही हैं।

किराए पर पड़ेगा असर – फ्लाईटें बंद होने से इसका असर हवाई किराए पर पड़ेगा। एक के बाद एक बंद हो रही उड़ानों से अब इंडिगो की उड़ान ही बची हुई है। ऐसे में इंडिगो प्रतिस्पर्धा खत्म होने से हवाई किराए पर मनमानी बढ़ोतरी कर सकती है। जिससे यात्रियों को अब अपनी जेबों से अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ेगा।

 

रेलवे को पानी पहुँचाने बरगी बाँध के तीन गेट खुले

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » एयर कनेक्टिविटी के मामले में जबलपुर को फिर लग सकता है झटका
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket