
जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस बरगी थाना अंतर्गत बरगी रेलवे स्टेशन के समीप स्थिति खिरका मोहल्ला से गांजे की तस्करी होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाही में हनुमानताल क्षेत्र में रहने वाले राज सोनकर और रविकांत जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों को बरगी थाने लाया गया, थाना प्रभारी जितेन्द्र पटकर ने थाने में पदस्थ एसआई प्रेमलाल भवेदी को उक्त मामले की कार्रवाही करने के निर्देश दिए लेकिन एसआई प्रेमलाल ने उक्त कार्रवाही को फर्जी बताते हुए उलटा थाना प्रभारी पर ही गंभीर आरोप लगा दिए और मीडिया के समक्ष बयान भी जारी कर दिया। इस मामले में एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि गांजा पकडऩे की कार्रवाही क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाही थी इस कार्रवाही में 2 लाख 40 हजार मूल्य का 12 किलो 6 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों को खिरका मोहल्ला बरगी से पकड़ा गया था इस कार्रवाही में क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की टीम दोनों शामिल थीं। एसआई प्रेमलाल पर अनुशासनहीनता के कारण विभागीय कार्रवाही की गई है।

Author: Jai Lok







