Download Our App

Home » अपराध » एसपी के निर्देश पर थानों में तैयार हो रही गुण्डा लिस्ट, 100 से अधिक अपराधियों का होगा जिला बदर

एसपी के निर्देश पर थानों में तैयार हो रही गुण्डा लिस्ट, 100 से अधिक अपराधियों का होगा जिला बदर

जबलपुर (जय लोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सूची तैयार होने के बाद बड़ी संख्या में ऐसी लोगों को जिला बदर किया जाएगा। विगत एक सप्ताह में 100 से अधिक आदतन अपराधियों का जिला बदर प्रकरण तैयार किये गये।
ऐसे अपराधी जो लगातार अपराधों में संलिप्त हैं अथवा जिनके द्वारा भविष्य में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की प्रबल संभावना है, उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार करने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला के निर्देशन में सभी नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना शहर/देहात से एक सप्ताह में 100 से अधिक आदतन अपराधियों का जिला बदर प्रकरण तैयार किये गये। जिनमें सबसे अधिक कार्यवाही थाना अधारताल, बेलबाग, माढोताल,, रांझी, गोरखपुर, तिलवारा, हनुमानताल, बरेला, पुलिस द्वारा की गयी है।

इस कार्यवाही का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस प्रशासन द्वारा आगे भी इस प्रकार की सख्त और निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

मलेशिया में पीएम मोदी ने कहा आंतक पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » एसपी के निर्देश पर थानों में तैयार हो रही गुण्डा लिस्ट, 100 से अधिक अपराधियों का होगा जिला बदर
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket