
जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का कल जबलपुर संस्कारधानी में पहली बार नगर आगमन होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नगर संगठन की ओर से उनके इस प्रथम नगर आगमन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए काफी जोर-जोर से तैयारियां की गई हैं जिन्हें अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठनात्मक रूप से की जा रही सारी तैयारियां की स्वयं समीक्षा कर रहे हैं और कल के पूरे आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। नगर संगठन की ओर से सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप गई हैं। जिसके अनुसार कार्य किया जा रहा है।

अंधमुख बाईपास पर होगा आगमन
नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आगमन अंधमुख बायपास पर सडक़ मार्ग के द्वारा होगा। इसके पश्चात वे पिसनहारी की मढिय़ा के पास पहुंचेंगे। यहां नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
यहां से रथ में सवार होकर रोड शो के माध्यम से नगर भ्रमण पर निकलेंगे। जहां पर जगह-जगह उनका स्वागत सत्कार पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष का यह रोड शो गढ़ा थाने के सामने से एलआईसी ,मदन महल, दशमेश द्वार नागपाल गार्डन, छोटी लाइन फाटक, शास्त्री ब्रिज पारकर ब्लूम चौक से होते हुए पुराने बस स्टैंड के सामने से तीन पत्ती फिर मानस भवन में समाप्त होगा। यहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत क्रम में पूरे शहर को उनके अभिवादन वाले बैनर पोस्टर फ्लेक्स से सजा दिया गया है। सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं में उनके नगर आगमन को लेकर काफी उत्साह है। सभी लोग अपने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में गर्म जोशी से स्वागत करने के लिए आतुर हैं।

8 करोड़ की धोखाधड़ी में 20 साल से फरार महिला को सीबीआई ने इंदौर से पकड़ा
Author: Jai Lok







