
7 हजार 5 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर शहर भर में फैलाया स्वच्छता का संदेश
बच्चों का बौद्धिक मानसिक विकास निखारने के लिए निबंध प्रतियोगिता जैसे आयोजन उपयोगी होते हैं- सांसद आशीष दुबे
नगद पुरूस्कारों के साथ-साथ छात्राओं को उपहार में मिली साईकिलें : उपहार पाकर छात्र-छात्राओं में दिखा हर्षोल्लास और खुशी का माहौल
कार्यक्रम में निगमायुक्त प्रीति यादव ने स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण कराई
जबलपुर,जय लोक । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत स्वच्छता पर आधारित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम जबलपुर एवं मित्र संघ के द्वारा मानस भवन में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास और मानसिक विकास को निखारने के लिए निबंध प्रतियोगिता जैसे आयोजन बहुत ही उपयोगी होते हैं ऐसे आयोजनों से बच्चों को बौद्धिक और अपने मानसिक स्तर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, वहीं अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का मंच भी ऐसी प्रतियोगिताओं से मिलता है। दो दिवसीय आयोजित निबंध प्रतियोगिता के आज समापन दिवस के अवसर पर आयोजन के शुभारंभ पर मॉं सरस्वती के समक्ष अतिथिगणों के द्वारा मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, अशोक ईश्वरदास रोहाणी, लखन घनघोरिया डॉं. अभिलाष पाण्डेय, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, पूर्व महापौर प्रभात साहू, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, वरिष्ठ पार्षद अमरीश अग्रवाल, नेताप्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, के साथ कलेक्टर दीपक सक्सेना, डी.आई.जी. टी.के. विद्यार्थी, निगमायुक्त प्रीति यादव, उपमहाधिवक्ता विवेक शर्मा, उद्योगपति संदीप विजन, बैंक के वरिष्ठ अधिकारी अश्वनी कुमार एवं ललित नारायण मिश्रा की विशेष रूप से आयोजनों के दौरान उपस्थिति रही तथा इनके द्वारा दीप प्रज्जवलन कर आयोजन का शुभारंभ किया गया।
जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9वी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को मानस भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किए गए। इस आयोजन में स्कूली बच्चों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ों को ना काटने से संबंधित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की वहीं स्वच्छता संबंधी एक और नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात अतिथियों ने स्कूलवार विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। जिन स्कूलों के सबसे अधिक छात्रों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया है ऐसे सात स्कूलों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों के लिए प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया अतिथियों ने बच्चों से प्रश्न किये और जिन बच्चों ने सही उत्तर दिए उन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मित्र संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद शेकटकर ने आयोजन के संबंध में प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत परितोष वर्मा के साथ ही मित्र संघ के अन्य पदाधिकारीयों ने किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यम तिवारी ने किया।


ये रहे विजेता जिन्होंने नगद पुरूस्कार का सम्मान प्राप्त किया
प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के दिन छात्र-छात्राओं ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया उनमें कुमारी मानसी कोरी भारत सेवक समाज स्कूल कक्षा ग्यारहवीं को 11000 रूपये की राशि के साथ प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ वहीं दूसरा स्थान आशिक जैन प्रतिभास्थली विद्यापीठ तिलवारा को 5 हजार रुपए एवं सिद्धि पटेल सत्य प्रकाश स्कूल को 3 हजार रुपये की राशि के साथ नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया ।

तीन विजेताओं को साइकिल दी गई
राशियों का उल्लेख ओपन करते नहीं है प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों का पृथक से चयन किया गया और इन प्रतिभागियों से प्रश्न उत्तर भी किए गए इनमें से तीन विजेताओं जिसमें चेतना मरावी, दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला को मित्र संघ द्वारा एवं मानसी कोरी भारत सेवक समाज स्कूल को विधायक अजय बिश्नोई द्वारा तथा मोहिनी कोरी, आर के इंडियन पब्लिक स्कूल को कमलेश अग्रवाल द्वारा पुरस्कार में साइकिल प्रदान की गई।

Author: Jai Lok







