Download Our App

Home » अपराध » कचरे के बीच मिला कटा हुआ पैर, तिलवारा कचरा डंपिंग यार्ड का मामला

कचरे के बीच मिला कटा हुआ पैर, तिलवारा कचरा डंपिंग यार्ड   का मामला

जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा थाने से कुछ दूरी पर बने कचरा डंपिंग यार्ड में आज सुबह सुबह कचरे के ढेर में एक कटा हुआ पैर पाया गया। सफाई कर्मचारियों ने जब यहां कटा हुआ पैर देखा तो इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही निगम का अमला मौके पर पहुँचा। इस दौरान सूचना मिलते ही आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ भी लग गई। वहीं तिलवारा पुलिस भी मौके पर पहुँची जिसने पाया कि कटा हुआ पैर मानव अंग है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पैर को दफन करा दिया गया है। पुलिस इस मामले में आसपास की बस्तियों में पूछताछ कर रही है। इसके अलावा शहर के अन्य थानों में इसकी सूचना भी दी गई है। पुलिस को शक है कि कटा हुआ पैर लाकर यहां फेंका गया है। अब यह पैर किसका है पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

 

ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने खुद हथिया लिए 13 भूखंड, नगर निगम के ट्रासंपोर्ट नगर में जमकर हुई भूखंडों की बंदरबाँट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कचरे के बीच मिला कटा हुआ पैर, तिलवारा कचरा डंपिंग यार्ड का मामला