Download Our App

Home » अपराध » कट्टा लिए घूम रहा था जिला बदर का आरोपी

कट्टा लिए घूम रहा था जिला बदर का आरोपी

जबलपुर (जयलोक)। लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिह आर्य ने बताया कि लार्डगंज थाना अंतर्गत साहिल बेन निवासी रानीताल देशी शराब दुकान के पीछे थाना लार्डगंज का एक अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला बदर का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर को प्रेषित किया गया था। जिससे सहमत होते हुये जिला दण्डाधिकारी द्वारा साहिल बेन को जिला जबलपुर एवं जबलपुर से लगे सीमावर्ती जिले मण्डला, डिण्डौरी, सिवनी नरसिंहपुर कटनी, दमोह, उमरिया की राजस्व सीमाओं से 4 माह की अवधि हेतु जिलाबदर किया गया था उक्त आदेश की तामीली करा दी गयी थी। आज सूचना मिली कि जिला बदर का आरोपी साहिल बेन, जीरो डिग्री के पास लार्डगंज में देशी कट्टा लेकर घूम रहा हैै। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये साहिल बेन को घेराबंदी कर पकड़ा गया, तलाशी लेने पर कमर में 12 बोर का देशी कट्टा रखे मिला कट्टा को चैक करने पर 1 कारतूस लोड पाया गया। आरोपी साहिल बेन के कब्जे से देशी कट्टा एव कारतूस जप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला बदर के आरोपी साहिल बेन के विरूद्ध थाना लार्डगंज में अवैध शराब, मारपीट संबंधी 24 अपराध पंजीबद्ध हैं।

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कट्टा लिए घूम रहा था जिला बदर का आरोपी