Download Our App

Home » राजनीति » कड़ी धूप या आधी रात युवा मोर्चा सबके साथ यही हमारा मंत्र है – श्याम टेलर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

कड़ी धूप या आधी रात युवा मोर्चा सबके साथ यही हमारा मंत्र है – श्याम टेलर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जबलपुर, (जय लोक)। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का शनिवार को संस्कारधानी जबलपुर में आगमन हुआ । इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होनवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत एवं भव्य आगवानी की। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत डुमना विमानतल पर किया गया तत्पश्चात रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष  श्याम टेलर पी एम श्री महाकौशल महाविद्यालय में बजट परिचर्चा 2026 में सम्मिलित हुए एवं बजट से संबंधित चर्चा की।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने अमर बलिदानी शंकर शाह, रघुनाथशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात स्वागत मंचों पर जाकर युवाओं के द्वारा किए जा रहे स्वागत अभिनन्दन के लिए आभार व्यक्त किया एवं संबोधित किया।मार्ग में बड़ी संख्या में युवाओं के द्वारा मंच लगाकर फूल, मालाओं, ढोल,आतिशबाजी एवं विभिन्न प्रकार से  प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कारधानी जबलपुर में स्वागत की ऐतिहासिक परंपरा रही है जिसे आज मैने भी यहां आकर महसूस किया,युवाओं का अपार उत्साह,उमंग और ऊर्जा का प्रवाह आज संस्कारधानी में दिखाया।युवाओं से संवाद करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं का मूल्यांकन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तीसरी आंख हर समय सक्रिय रहती है, आप केवल अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करिए बाकी आपकी चिंता संगठन करेगा।

युवाओं से कहा कि भाजपा में मूल्यांकन अपने आप होता है न तो जाति,न ही अत्यधिक संसाधन,न ही किसी बड़े परिवार, न ही बहुत ऊंचा पद ये सारी चीजों के आधार पर नहीं होता बल्कि आपकी वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण से संगठन आपका मूल्यांकन करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि ये शंकर शाह,रघुनाथशाह की, रानी दुर्गावती की धरती है, यहां से अधिक अनुशासित कार्यकर्ता मैने कहीं नहीं देखे । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लाहौर में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि करते थे 84 लाख योनियों को जीने में बाद मनुष्य योनि में जन्म मिलता है और उसमें भी दोगुना पुण्य हो जाए तो भारत वर्ष में जन्म मिलता है और मैं कहना चाहूंगा कि उसमें भी तीन गुना पुण्य हो तो भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने का मौका मिलता है। प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि कड़ी धूप या आधी रात युवा मोर्चा सबके साथ इस मंत्र को लेकर अब हमें आगे बढऩा है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने युवा संवाद कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया।

केंद्रीय बजट 2026 परिचर्चा- पी एम श्री महाकौशल महाविद्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट 2026 पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण को एक दूरदर्शी बजट के लिए हार्दिक बधाई , ये बजट वास्तव में आत्मनिर्भरता के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने वाला बजट है,आज जहां सम्पूर्ण वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है वहां ये बजट डर से मुक्त रखने वाला बजट है। अनेक नई सौगातों के साथ साथ रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भीं बजट में प्रावधान किए गए हैं, छात्रों एवं युवाओं के लिए शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को सरल बनाना इस बजट की विशेषता है।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के जबलपुर आगमन पर उत्साहपूर्ण स्वागत किया इस दौरान मंडल अध्यक्ष समरजीत सिंह फौजदार द्वारा सिटी बंगाली क्लब में   स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया । इस दौरान मिडिया प्रभारी अंकित पाठक एवं समस्त जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

https://jailok.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कड़ी धूप या आधी रात युवा मोर्चा सबके साथ यही हमारा मंत्र है – श्याम टेलर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket