
संगठन सृजन पर कांगे्रस नेताओं ने ही उठाए सवाल, कार्यकर्ताओं में भारी रोष
जबलपुर (जयलोक)। कांगे्रस में संगठन सृजन अभियान को लेकर अब कांगे्रस नेता ही सवाल उठाने लगे हैं। इनमें हुई नियुक्तियों को लेकर कांगे्रस नेता नाराज नजर आ रहे हैं। ताजा मामला नगर अल्पसंख्यक कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष से जुड़ा हुआ है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांगे्रस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले को नगर अल्पसंख्यक कांगे्रस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया है। जिसको लेकर ब्लॉक अध्यक्ष आजम अली खान ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है।

निष्काषित नेता को दिया बड़ा पद
अशरफ मंसूरी को हाल ही में अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी, जबलपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के नेता जाकिर हुसैन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजम अली खान ने इस नियुक्ति पर सीधे पार्टी आलाकमान को चि_ी लिखकर अपनी पीड़ा जाहिर की है। चि_ी में उन्होंने बताया है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद, अशरफ मंसूरी ने, जो उस समय आईटी सेल और सोशल मीडिया अध्यक्ष थे, सीधे तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इस गंभीर अनुशासनहीनता के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

निष्ठावान कार्यकर्ताओं को किया नजर अंदाज
आजम अली खान का आरोप है कि पार्टी में वर्षों से काम कर रहे निष्ठावान कार्यकर्ताओंं को नजरअंदाज कर एक ऐसे व्यक्ति को महत्वपूर्ण पद दिया गया है, जिसने खुलेआम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर टिप्पणी की थी। इस कदम से कार्यकर्ताओंं में यह संदेश जा रहा है कि पार्टी में अनुशासन का कोई महत्व नहीं है और जो लोग पार्टी लाइन से हटकर काम करते हैं, उन्हें भी बाद में पुरस्कृत किया जा सकता है।

रायशुमारी के नियम का उल्लंघन
आजम अली खान ने अपनी चि_ी में संगठन सृजन अभियान की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं। इस अभियान के तहत यह नियम बनाया गया था कि नई नियुक्तियों से पहले कार्यकर्ताओंं के बीच रायशुमारी की जाएगी, ताकि जमीनी स्तर से सहमति बन सके। लेकिन अशरफ मंसूरी की नियुक्ति में इस नियम का पालन नहीं किया गया।
Author: Jai Lok







