Download Our App

Home » अपराध » करीबी हो सकता है लक्ष्मी का हत्यारा, सीसीटीवी कैमरों की जाँच और आसपास के लोगों से हो रही पूछताछ

करीबी हो सकता है लक्ष्मी का हत्यारा, सीसीटीवी कैमरों की जाँच और आसपास के लोगों से हो रही पूछताछ

जबलपुर (जयलोक)। गढ़ा थाना अंतर्गत पहाड़ी में हुई 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। युवती और उसका परिवार कुछ दिनों पूर्व ही मंदिर निर्माण कार्य में मजदूरी करने के लिए शहर आए थे। वे यहां देवताल में रह रहे थे। इसी बीच कल युवती घर से सौंच जाने के लिए देवताल पहाड़ी पर पहुँची थी। जहां उसकी गला रेंतकर हत्या कर दी गई। युवती के गले और पेट में चाकू के निशान मिले हैं। परिवार वालों ने जब शव को देखा तो वे हैरान रह गए। जो युवती कुछ देर पहले ही परिवार वालों के साथ हस बोलकर बात कर रही थी उसकी लाश उनके  आँखों के सामने पड़ी थी। गढ़ा पुलिस ने इस मामले में अपनी जाँच तो शुरू की लेकिन 24 घंटों बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
गढ़ा थाना प्रभारी प्रसंन्न शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी अहिरवार के हत्यारों की तलाश की जा रही है। परिवार कुछ समय पूर्व ही शहर आया था उनकी शहर में किसी से जान पहचान भी नहीं थी। लेकिन लक्ष्मी की हत्या इस बात की ओर इशारा कर रही है कि परिवार से ताल्लुक रखने वाला कोई व्यक्ति शहर में था जिसने यह कृत्य किया। हालंाकि परिवार वाले इस बात से इंकार कर रहे हैं। लक्ष्मी के हत्यारों को खोजने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जाँच कर रही है इसके साथ ही पहाड़ी पर उस समय कौन कौन था इस बारे में भी पुलिस आसपास पूछताछ कर रही है।
करीब है हत्यारा
पुलिस का यह मानना है कि हत्यार कोई करीबी हो सकता है। मृतिका हत्यारे को जानती होगी। दिन में 12 बजे लक्ष्मी पहाड़ी पर पहुँची थी इसी बीच दोनों को विवाद हुआ होगा, जिसमें आरोपी ने उसकी चाकूमार कर हत्या कर दी। वहीं पुलिस इस बात से इंकार कर रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म जैसी घटना हुई है।
बदमाशों का अड्डा बनी पहाड़ी
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि देवताल पहाड़ी काफी सुनसान इलाका है यहां शराबी गंजेडिय़ों और बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके पूर्व भी यहां कई वारदातें हो चुकी हैं। जिससे दिन में भी लोग पहाड़ी पर जाने से कतराने लगे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » करीबी हो सकता है लक्ष्मी का हत्यारा, सीसीटीवी कैमरों की जाँच और आसपास के लोगों से हो रही पूछताछ