Download Our App

Home » News » कलेक्टर-एसपी खुद उपद्रवियों को चेतावनी देने डंडा लेकर मैदान में उतरे, फ्लैग मार्च में गली गली में घूमे अधिकारी, शंाति कायम, गिरफ्तारियों का दौर जारी

कलेक्टर-एसपी खुद उपद्रवियों को चेतावनी देने डंडा लेकर मैदान में उतरे, फ्लैग मार्च में गली गली में घूमे अधिकारी, शंाति कायम, गिरफ्तारियों का दौर जारी

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा में आरती के बाद दुर्गा मंदिर में हुए पथराव और दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद अब सिहोरा में स्थिति शांति पूर्ण नजर आ रही है। बीती रात कलेक्टर और एसपी खुद डंडा लेकर सडक़ पर उतरे और क्षेत्र का निरीक्षण किया और उपद्रवियों को चेतावनी भी दी। फ्लैग मार्च में गली गली घूमे और शांति व्यवस्था कायम रहे इस पर ध्यान दिया। दो दिनों बाद भी इस विवाद को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। वहीं कल बाजारों में ठेले टपरे तोड़े जाने की शिकायत पुलिस तक पहुँची जिसकी पुलिस जाँच कर रही है। बाजार में ठेले टपरे तोडऩे वालों की जानकारी हासिल की जा रही है।
दो दिनों पूर्व हुए विवाद के बाद अब भी हालात तनावपूर्ण हैं लेकिन स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। इस सिलसिले में पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है, किसी भी हालत में उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी रही और शनिवार सुबह से ही प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिख रहा है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

दो दर्जन से अधिक लोग हिरासत में

पुलिस ने उपद्रव में शामिल दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इन्हें माढ़ोताल थाने लाया गया, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी है।

पहले भी बन चुकी है विवाद की स्थिति

स्थानीय लोगों का कहना है कि आजाद चौक क्षेत्र में पहले भी लाउडस्पीकर और समय को लेकर विवाद की स्थिति बनती रही है। बुजुर्गों का सुझाव है कि यदि दोनों पक्ष आपसी सहमति से स्पीकर की टाइमिंग तय कर लें या प्रशासन सख्ती से नियम लागू करे, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।

बाजार बंद, प्रशासन सतर्क

संभावित अप्रिय स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को जुमे के चलते कलेक्टर और एसपी ने सुबह से ही सिहोरा में डेरा डाले रखा। आज शनिवार सुबह भी प्रशासनिक अधिकारियों ने विवादित स्थल का निरीक्षण कर हालात का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा है कि पुलिस के समय पर पहुंचने से हालात सामान्य हो गए थे। फिलहाल क्षेत्र में शांति है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

कल बाजारों में फिर  हुई तोडफ़ोड़

पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के बीच कुछ लोगों ने बाजारों में फिर ठेले टपरों में तोडफ़ोड़ की। जिसकी शिकायत की गई, अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऐसे लोगों की शिनाख्त कर रही है।

अभी और होंगी गिरफ्तारियाँ

इस मामले में एसडीओपी आदित्य सिंघारिया का कहना है कि हंगामा तोडफ़ोड़ और पथराव करने के मामले में 49 लोगों को कल हिरासत में लिया गया था जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से और भी उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियाँ होंगी।

तैनात हुआ बल

कल बाजार में मिली तोडफ़ोड़ की सूचना के बाद यहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। शहर से बड़ी संख्या में बल सिहोरा भेजा गया। जहां सिहोरा में चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। ताकि दोबारा ऐसी स्थिति पैदा ना हो।

इनका कहना है

तोडफ़ोड़, हंगामा और पथराव करने वालों लोगों की और भी गिरफ्तारियाँ होंगी, सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। वहीं यहां अतिरिक्त बन तैनात किया गया है।
आदित्य सिंघारिया, एसडीओपी सिहोरा

 

सिहोरा कांड में 49 लोग गिरफ्तार, पथराव के बाद तनाव, पुलिस ने छोड़े आंसु गैस के गोले, विधायक के भाई भी पथराव के शिकार बने, हिंदूवादी संगठनों ने थाने के सामने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » कलेक्टर-एसपी खुद उपद्रवियों को चेतावनी देने डंडा लेकर मैदान में उतरे, फ्लैग मार्च में गली गली में घूमे अधिकारी, शंाति कायम, गिरफ्तारियों का दौर जारी
best news portal development company in india

Top Headlines

जल संकट को लेकर विधायक विश्नोई और मंत्री विजयवर्गीय के बीच झड़प

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Live Cricket