Download Our App

Home » जबलपुर » कलेक्टर ने थमाया ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक को सेवा समाप्ति का नोटिस

कलेक्टर ने थमाया ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक को सेवा समाप्ति का नोटिस

कुकीज मेकिंग यूनिट खरीदी में अनियमितता
जबलपुर (जयलोक)। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व-सहायता समूह के लिये कोदो-कुटकी से कुकीज बनाने की मशीनें कुकीज मेकिंग यूनिट खरीदने में बरती गई वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी कर समूह को आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिये प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक अखिल शुक्ला को उनकी संविदा सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी किया है।
जिला प्रबंधक लघु उद्यमिता विकास एवं प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन अखिल शुक्ला को सप्लायर के साथ मिलीभगत से जनपद पंचायत कुंडम के ग्राम तिलसानी के सरस्वती आजीविका मिशन को वाटरशेड आजीविका मद एवं बैंक ऋण के माध्यम से घटिया मशीनें अधिक कीमत पर उपलब्ध कराने दोषी पाया गया है। अधिक कीमत पर घटिया मशीनें सप्लाई कर की गई धोखाधड़ी की यह शिकायत खुद सरस्वती आजीविका समूह की सदस्यों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सक्सेना को की थी। कलेक्टर ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुये मौके पर ही जिला पंचायत के सीईओ को जाँच करने के निर्देश दिये थे। जिला पंचायत सीईओ द्वारा की गई जाँच में पाया गया कि प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक अखिल शुक्ला द्वारा सप्लायर मेसर्स एस एस बेनीप्रसाद धरमचंद जैन के ऋत्विक जैन के साथ मिलीभगत कर 2 लाख 53 हजार रुपये की कुकीज मेकिंग यूनिट 10 लाख 06 हजार रुपये में सरस्वती आजीविका मिशन को थमा दी। जांच में इन मशीनों की गुणवत्ता को भी घटिया पाया गया। सीईओ जिला पंचायत ने जाँच प्रतिवेदन में बताया कि कुकीज मेकिंग यूनिट की मशीनें सही ढंग से इंस्टाल भी नहीं की गई थी और न ही इनका प्रशिक्षण समूह की सदस्यों को दिया गया। इसके साथ ही कुकीज मेकिंग यूनिट में शामिल स्पाइरल मिक्सर का 2 लाख 12 हजार 400 रुपये का भुगतान सप्लायर को करा दिया गया, जबकि जाँच में स्थल पर चाइना मेड मशीन पाई गई और उस पर 22 हजार रुपये की कीमत भी अंकित थी।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने महिला स्व-सहायता समूह को आर्थिक क्षति पहुंचाने और प्रशासन की छवि धूमिल करने के इस मामले में प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर उन्हें 29 नवम्बर की सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर समक्ष में अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » कलेक्टर ने थमाया ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक को सेवा समाप्ति का नोटिस
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket