
जबलपुर (जयलोक)।10 अगस्त सोमवार को निकलने वाली ऐतिहासिक कांवड़ा यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली छात्रों के लिए जरूरी निर्णय लिया है।

इस यात्रा के कारण विद्यार्थियों को होने वाली यातायात समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएससी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। यह यात्रा सुबह 7 बजे ग्वारीघाट के सिद्धघाट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पनागर तहसील के ग्राम मटामर स्थित भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम तक पहुंचेगी। अवकाश के चलते छूटे हुए पाठ्यक्रम की पढ़ाई अन्य कार्यदिवसों में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पूरी की जाएगी।

सुशासन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा जन विश्वास अभियान
Author: Jai Lok






