Download Our App

Home » जीवन शैली » कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर तोडक़र बनाया जा रहा रास्ता, अब नहीं लेना होगा लंबा यूटर्न

कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर तोडक़र बनाया जा रहा रास्ता, अब नहीं लेना   होगा लंबा यूटर्न

जबलपुर(जयलोक)। कलेक्टर कार्यालय के पास यूटर्न पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए आज से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कलेक्टर गेट के सामने बने डिवाइडर को तोडक़र वाहनों के निकलने के लिए जगह बनाई जा रही है।
डिवाइडर के टूटने और यहां से वाहनों के निकलने के लिए जगह बनने के बाद वाहन चालकों को लंबा घूमकर यू टर्न नहीं लेना पड़ेगा। इससे एक ओर जहां जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर वाहन चालक डिवाइडर से सीधे कलेक्टर कार्यालय में प्रवेश कर सकेंगे। कुछ दिनों से यहां देखने को मिल रहा है कि यूटर्न लेकर कलेक्टर कार्यालय जाने वाले वाहन चालकों की वजह से यहां जाम लग रहा है। जिसके कारण कलेक्टर कार्यालय के गेट के सामने भी वाहनों की भीड़ देखी जा रही है। लेकिन अब नया रास्ता बनने के बाद जाम लगने के साथ हादसे पर भी रोक लगेगी।

विजय शाह की नीयत पर संदेह, अदालत ने कहा-13 अगस्त तक जांच रिपोर्ट दे एसआईटी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर तोडक़र बनाया जा रहा रास्ता, अब नहीं लेना होगा लंबा यूटर्न