
जबलपुर (जयलोक)। वीरांगना रानी दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस के अवसर पर कल रविवार 22 जून को रानी दुर्गावती मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का पुरूष तथा महिला वर्ग के लिये पृथक-पृथक आयोजन किया जायेगा। प्रात: 7 बजे जनप्रतिनिधियों के द्वारा धावकों को भंवरताल स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने से हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगें। पुरूषों की दौड़ प्रतियोगिता भंवरताल से बारहा स्थित दुगाज़्वती की समाधि तक होगी, वहीं महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता भॅंवरताल से शारदा चौक तक आयोजित होगी। जिले के धावकों के लिये आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 24 जून को प्रात: 9 बजे भंवरताल उद्यान में नगर निगम जबलपुर तथा दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान, मित्रसंघ मिलन एवं कारपोरेशन एथलेटिक संघ के सहयोग से आयोजित वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर पुरूस्कार वितरित किये जायेगें। इस दिन भी प्रात: 7 बजे सभी धावक वीरांगना की समाधि से मषाल लेकर भंवरताल उद्यान आयेगें।

Author: Jai Lok







