Download Our App

Home » जीवन शैली » कल से सभी केन्द्रों में शुरू होगी धान की खरीदी

कल से सभी केन्द्रों में शुरू होगी धान की खरीदी

धान खरीदी के लिए बनाए गए 86 केन्द्र

जबलपुर (जयलोक)। दो दिसंबर से धान खरीदी का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें शहर में धान खरीदी के लिए 86 केन्द्र बनाए गए हैं। लेकिन यह काफी धीमी रफ्तार से चल रहा है। शुक्रवार से शिव वेयर हाउस सहित कुछ ही वेयर हाउस में खरीदी शुरू हो गई। इस दौरान अधिकांश केन्द्रों में किसान नहीं पहुँचे। लेकिन अब सोमवार से सभी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो जाएगी। किसानों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि शहर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 86 केन्द्र बनाए गए हैं। दो दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी में कुछ केन्द्रों में ही धान की खरीदी की जा रही थी लेकिन अब सोमवार से सभी केन्द्रों में धान की खरीदी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।
सोमवार के बाद आएगी तेजी – कलेक्टर श्री सक्सेना ने बताया कि कुछ केन्द्र चालू है स्लॉट बुकिंग चालू है। सोमवार के बाद से इसमें तेजी आएगी। वहीं सीएलएफ में निर्णय राज्य सरकार द्वारा ली जाएगी।
उपार्जन नीति में कहा गया है कि अगर आपके पास सोसायटी नहीं हैं तो फिर सीएलएफ को काम दे सकते हैं। पाटन और मझौली को छोडक़र हमारे पास पर्याप्त सोसायटी हैं। पाटन में भी एक सोसायटी को तीन केन्द्र दे सकते हैं। उपार्जन नीति के अनुसार प्राथमिकता सोसायटी को दी जाएगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » कल से सभी केन्द्रों में शुरू होगी धान की खरीदी
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket