Download Our App

Home » जीवन शैली » कांग्रेसी पार्षदों ने महापौर कार्यालय के सामने फेंका कचरा : निगम सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने का जताया विरोध

कांग्रेसी पार्षदों ने महापौर कार्यालय के सामने फेंका कचरा : निगम सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने का जताया विरोध

जबलपुर (जयलोक)
नगर निगम के एक हजार से ज्यादा डोर टू डोर कचरा वाहन चालक और सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चल जाने से व्यवस्था गड़बड़ा गई है। शहर में जगह जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। गली मोहल्लों में सफाई ना होने से गंदगी बजबजा रही है। ऐसे में कांगे्रसी पार्षदों ने इसका आरोप निगम प्रशासन पर लगाया है। वेतन ना मिलने से निगम के डोर टू डोर कचरा वाहन चालक हड़ताल पर चले गए। कांगे्रसी पार्षदों का आरोप है कि अधिकारियों से सांठगांठ कर महापौर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी कर रहे हैं। इसलिए सफाई कर्मचारी नाखुश हैं और हड़ताल पर चले गए। निगम में आज सुबह कांगे्रसी पार्षदों ने जमकर प्रदर्शन किया, निगम के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कांगे्रसी पार्षद नाराज है। उनका आरोप है कि शहर की सफाई ना होने से घरों के बाहर कचरा जमा हुआ है। विरोध स्वरूप महापौर दफ्तर के सामने हाथ ठेला और साइकिल से कचरा लाकर फेंक दिया। कर्मचारियों के साथ कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर जगत बहादुर सिंह के खिलाफ की जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महापौर अधिकारियों से साथ सांठगाठ कर कर्मचारियों की अनदेखी कर रहे हैें। उन्होंने 2 दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा सहित अन्य कांगे्रसी पार्षद उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » कांग्रेसी पार्षदों ने महापौर कार्यालय के सामने फेंका कचरा : निगम सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने का जताया विरोध
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket