
जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कल 5 घंटे तक लगातार भोपाल में आयोजित की गई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस ने ढाई घंटे तक जेन- जी यानी युवाओं पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस जेन-जी से संवाद के लिए छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन जबलपुर में कराया जा सकता है। इस कार्यक्रम में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है। वैसे जबलपुर के साथ ही वैकल्पिक रूप में इंदौर का नाम का भी रखा गया है। लेकिन अधिक संभावना जबलपुर में ही यह आयोजन होने की बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूरा जोर युवाओं को ही आकर्षित करने के लिए लगाया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक की आयु पार कर चुके युवाओं को मताधिकार प्राप्त हो जाता है ऐसे में युवा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राहुल गांधी अब युवाओं से संवाद करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। अभी तक वह देहरादून और प्रयागराज में युवाओं से संवाद कर चुके हैं और अब उनके संवाद का जबलपुर में भी कार्यक्रम आयोजित हो सकता है।

अब प्रदेश संगठन में फेरबदल
प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों और विभागों को 5 अगस्त को भंग किया जा चुका है। अब चर्चा है कि कांग्रेस संगठन इसी सप्ताह प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर सकता है। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। आगामी कुछ माह में ही प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन हो सकेगा। नई कार्यकारिणी के गठित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस एक बार फिर प्रकोष्ठों और विभागों का पुनर्गठन करेगी। पुनर्गठन में कार्यकर्ताओंं की भी राय लेने का निर्णय लिया गया है।
अब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारीयों के चयन के लिए तीन-तीन नामों का पैनल भी बनेगा। जिसमें एक नाम को केंद्रीय से हरी झंडी ली जाएगी। यह निर्णय कल प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में लिया गया है।

कांग्रेस युवा आंदोलन चलाए
प्रदेश कांग्रेस की कल आयोजित हुई बैठक में जबलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा भी शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनका स्वागत किया। इस बैठक में विवेक तन्खा ने भी महत्वपूणज़् सुझाव दिए। उनके सुझाव युवाओं पर केंद्रित रहे। श्री तन्खा ने कांग्रेस को युवा आंदोलन चलाने का सुझाव भी दिया। श्री विवेक तन्खा जबलपुर में जेन -जी से संवाद के लिए छात्रों के गूंज का कार्यक्रम भी आयोजित करा सकते हैं और वह इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित भी कर सकते हैं ऐसी संभावना व्यक्ति की जा रही है।


विहिप में दायित्व परिवर्तन पर अंदरुनी साजिश का साया किसने उड़ाया तीन लोगों को पद से हटाने का हल्ला
Author: Jai Lok





