Download Our App

Home » अपराध » कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ल के घर सीबीआई का छापा

कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ल के घर सीबीआई का छापा

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला के घर सीबीआई ने आज बुधवार सुबह छापेमार कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है।
श्री शुक्ल के यदुनंदन नगर स्थित पुराने आवास पर सीबीआई टीम पहुंची है। गौरतलब है कि सीजीपीएससी में फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार को लेकर जांच एजेंसियों सक्रिय हुई हैं। इसमें अनेक नेताओं और अधिकारियों के नाते-रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को ताख पर रख कर करने का आरोप लगा है। प्रदेश सरकार ने इसे गंभीर मानते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया है कि यह सब कार्रवाई राजनीति प्रेरित है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ल के घर सीबीआई का छापा
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket