Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेस पार्षदों ने लगाई समानांतर सदन

कांग्रेस पार्षदों ने लगाई समानांतर सदन

जबलपुर (जयलोक)। आज कांग्रेस पार्षदों ने शहर की सडक़ पर इन्दौर की घटना को लेकर जो दूषित जल से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग आज भी मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं ।

इसकों लेकर शहर की जनता भय के वातावरण में है कि हम जो जल ग्रहण कर रहे हैं उसकी गुणवत्ता क्या है ? इस प्रमुख विषय सहित अन्य विषय चाहे डोर-टू-डोर की समस्या हो, नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नाालों से मैला होता मॉं का आंचल, ऐसे अन्य कई ज्वलंत विषय थे ।  लेकिन भाजपा की नगर की सत्ता सदन में जवाब देने से लगातार बच रही है जिस को लेकर कांग्रेस पार्षदों द्वारा आजशहर के प्रमुख चौराहों पर समानांतर सदन लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिसमें महापौर की भूमिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर थे, अध्यक्ष की भूमिका में पार्षद संतोष दुबे थे, नेता प्रतिपक्ष , उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, वहीं आयुक्त की भूमिका राहुल गुप्ता द्वारा निभाई गई, एम.आई.सी. सदस्य के रूप में पूर्व पार्षद मदन लारिया, नारेन्द्र पांधे, श्रीमती कमलेश यादव, कांग्रेस नेत्री श्रीमती कीर्ति सिंग पार्षद अनुपम जैन थे।

कांग्रेस पार्षदों ने नाले-नालियों से गुजर रही पाइप लाइन , नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नालों, आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भ्रष्टचार की बंदरबांट, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की खस्ताहाल व्यवस्था निर्माण कार्यों में हो रहा विलम्ब,वाहन खरीदी एवं अन्य खरीदी में बाजार भाव से बढ़ कर किया जा रही खरीदी एवं चहेतों को टेण्डर दिलाने के लिए नियम कानून को रखा जा रहा ताक पर,लीज होल्ड के प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति,  अग्रिम चिकित्सा राशि में विलम्ब, क्षतिपूर्ति में विलम्ब,रिटायर कर्मचारियों को उनकी जमापूंजी प्राप्त न होना ।

राष्ट्रीय सचिव भी हुए शामिल

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्टीय सचिव म. प्र. सहप्रभारी चंदन यादव, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी उपस्थित थे। पिछडा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पटेल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अशरफ मंसूरी, कांग्रेस पार्षद आदि उपस्थित रहे ।

 

अंडमान तक डोली धरती : बारामूला और द्वीप समूह में 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस पार्षदों ने लगाई समानांतर सदन
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket