Download Our App

Home » जबलपुर » कांग्रेस पार्षद 2 फरवरी को सडक़ पर लगाएंगे समानांतर सदन

कांग्रेस पार्षद 2 फरवरी को सडक़ पर लगाएंगे समानांतर सदन

जबलपुर (जयलोक)। शहर में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ  खुला मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि 2 फरवरी से शहर के प्रमुख चौराहों पर समानांतर सदन लगाकर जनता को जल संकट की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 2 फरवरी को नौदरा ब्रिज से की जाएगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह शहर का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, इसलिए यहां से आंदोलन शुरू कर सीधे आम जनता से संवाद किया जाएगा और जल संकट को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्होंने बीते दिनों नगर निगम अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर धारा-30 की बैठक में नर्मदा जल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और जवाब की मांग की थी, लेकिन निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया। इसी कारण अब कांग्रेस इस मुद्दे को सीधे जनता के बीच ले जा रही है।

कांग्रेस का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में नालियों के भीतर से पेयजल की पाइप लाइन गुजर रही है, जिससे जल की स्वच्छता पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इसके बावजूद नगर निगम ने आज तक न तो कोई ठोस सर्वे किया और न ही कोई स्पष्ट कार्ययोजना सार्वजनिक की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब नागरिक दूषित पानी की शिकायत करते हैं तो निगम केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामला रफा-दफा कर देता है। जल की जांच रिपोर्ट भी आज तक सार्वजनिक नहीं की गई है, जबकि निगम लगातार पानी को स्वच्छ बताने का दावा करता रहा है।

पूर्व क्षेत्र बना राजनीति का अखाड़ा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » कांग्रेस पार्षद 2 फरवरी को सडक़ पर लगाएंगे समानांतर सदन
best news portal development company in india

Top Headlines

राजनीति में बड़ा दिल रखकर फैसले लेने पड़ते हैं : विवेक तन्खा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ लगाया मानहानि के प्रकरण में हुआ समझौता भोपाल (जयलोक)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

Live Cricket