Download Our App

Home » जबलपुर » काम्बिंग गश्त से नहीं बच सके 223 अपराधी, एक ही रात में पहुँचे सलाखों के पीछे, लंबे समय से चल रहे थे फरार

काम्बिंग गश्त से नहीं बच सके 223 अपराधी, एक ही रात में पहुँचे सलाखों के पीछे, लंबे समय से चल रहे थे फरार

जबलपुर (जयलोक)।   लंबे समय से फरार चल रहे बदमाश पुलिस की काम्बिंग गश्त से नहीं बच सके। देर रात पुलिस ने इन सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। एक ही रात में पुलिस ने 223 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें से कई अपराधी तो ऐसे थे जो पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे।
थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गश्त हेतु आदेशित किए जाने पर कल रात्रि 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों, उप पुलिस अधीक्षक, एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिति में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ  के कॉम्बिग गश्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।
कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

पकड़े गए 223 बदमाश

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 99 गैर म्यादी वारिटयों एवं 69 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 55 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 लीटर कच्ची तथा 416 पाव देशी/अंग्रेजी शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार कांबिंग गस्त के दौरान चाकू रखकर घूमते हुए 5 आरोपियों को पकड़ा जाकर 5 चाकू जप्त किये गये।

देर रात घूमने वालों पर भी नजर

इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

https://jailok.com/%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%b0/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » काम्बिंग गश्त से नहीं बच सके 223 अपराधी, एक ही रात में पहुँचे सलाखों के पीछे, लंबे समय से चल रहे थे फरार
error: Content is protected !!