Download Our App

Home » हादसा » कालीघाट में बहे दोनों युवकों की दूसरे दिन भी तलाश जारी

कालीघाट में बहे दोनों युवकों की दूसरे दिन भी तलाश जारी

जबलपुर (जयलोक)। भटौलीघाट स्थित कालीघाट में सोमवार को नर्मदा दर्शन करने गए दो दोस्तों की कालीघाट में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक कालीघाट में स्नान करने के दौरान पानी में बह गए। जिसकी तलाश में गोताखोरों की टीम लगी हुई है। आज सुबह होते ही गोताखोंरो और होमगार्ड की टीम ने दोनों युवकों को खोजना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक युवकों के शव बरामद नहीं किए जा सके। पुलिस ने बताया कि छोटा फुहारा निवासी पीयूष सेन और रोहित सूर्यवंशी अपने तीन साथियों के साथ कल दोपहर को नर्मदा दर्शन के लिए कालीघाट गए थे। देर रात भ्रमण के उपरांत वे सभी नहाने के लिए घाट पर पहुँचे। सभी दोस्त पानी में उतरकर स्नान करने लगे। इनमें से पीयूष और रोहित तेज बहाव में बहने लगे।
उन्हें बहता देख अन्य तीन दोस्तों ने मदद के लिए लोगों को आवाज दी। लेकिन जब तक कोई मदद के लिए आगे आता तब तक दोनों युवक ओझल हो चुके थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही गौरीघाट पुलिस, एसडीआरएफ और क्षेत्रीय गोताखोरों की टीम पहुँची और दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। कल अंधेरा होने की वजह से काम रोक दिया गया। आज सुबह फिर गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » कालीघाट में बहे दोनों युवकों की दूसरे दिन भी तलाश जारी