Download Our App

Home » अपराध » किसानों के साथ बड़ी ठगी, ट्रैक्टर के फर्जी दस्तावेज बनाकर अन्य जिलों में बेच रहा गिरोह

किसानों के साथ बड़ी ठगी,  ट्रैक्टर के फर्जी दस्तावेज बनाकर अन्य जिलों में बेच रहा गिरोह

जबलपुर (जयलोक)। जिले के किसानों के साथ ठगी करने का गोरखधंधा ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा है। जिसमें गिरोह के सदस्य किसानों से किराए पर टे्रक्टर लेकर उन्हें बेचा जा रहा है। ताजा मामला मझगवां के घुघरी कला टिकरिया क्षेत्र का सामने आया है। जिसमें ठगों के जाल में फंसकर अपना ट्रैक्टर गवां चुके किसान ने इसकी शिकायत एसपी से की है। घुघरी कला टिकरिया निवासी किसान आशीष पटेल ने पुलिस को बताया कि उनका ट्रैक्टर किराए पर लेने वाले दो लोगों ने उसे ही बेच दिया।

दोनों ठगों के नाम दीपक पुरी और कृष्ण कुमार यादव बताए जा रहे हैं। दोनों ने पहले तो आशीष से ट्रेक्टर किराए पर लिया फिर उसके फर्जी दस्तावेज बनाकर गाँव के ही भारत सिंह लोधी को बेच दिया। इस धोखाधड़ी की शिकायत पीडि़त ने सिहोरा के थाना और एसडीओपी से की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़तों ने आरोप लगाया है कि दोनों ठगों ने इस तरह कई किसानों के साथ ठगी करते हुए उनका टे्रक्टर विक्रय कर दिया है।

पीडि़त ने बताया कि इस तरह के करीब 30 से 40 मामले सामने आ चुके हैं। दीपक और कृष्ण कुमार ने मझौली, गोसलपुर और मझगवां के किसानों से ट्रेक्टर किराए पर लेकर उनके फर्जी दस्तावेज बनाए आर कम दाम में विक्रय कर दिया। उनका आरोप है कि इन टे्रक्टरों को आसपास के जिलों में बेचा जा रहा है।

 

 

 

जबलपुर में बनेगा 600 बेड का केंसर का प्रदेश का सबसे बड़ा उपचार केंद्र

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » किसानों के साथ बड़ी ठगी, ट्रैक्टर के फर्जी दस्तावेज बनाकर अन्य जिलों में बेच रहा गिरोह
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket