Download Our App

Home » जीवन शैली » किस्सा नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का संस्कारधानी आगमन का, भोपाल गई रिपोर्ट-रोड शो सफल मानस भवन में दिखी खाली कुर्सियाँ, किसी जिम्मेदारी का कितना हुआ पालन, संगठन मंत्री भी करेंगें आकलन

किस्सा नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का संस्कारधानी आगमन का, भोपाल गई रिपोर्ट-रोड शो सफल मानस भवन में दिखी खाली कुर्सियाँ, किसी जिम्मेदारी का कितना हुआ पालन, संगठन मंत्री भी करेंगें आकलन

जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस संस्कारधानी में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नगर आगमन हुआ। नए प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरजस्त उत्साह था और यह उत्साह लगभग हर स्तर पर नजर आया। लेकिन जैसा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है इसलिए संगठन स्तर पर होने वाले हर आयोजन की समीक्षा निश्चित तौर पर की जाती है। अब जब इस प्रथम नगर आगमन से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तो यह बात निकाल कर सामने आई है कि प्रदेश संगठन तक जो रिपोर्ट गई है उसमें नव प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में निकाला गया रोड शो काफी सफल माना गया है। 100 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए थे।
मानस भवन जहां पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को कार्यकर्ताओंं को संबोधित करना था वहां मौजूद 1000 कुर्सी भी पूरी नहीं भर पाईं। अब संगठन के स्तर पर यह चर्चा हो रही है कि संगठन की ओर से किसको क्या जवाबदारी दी गई थी और उसका कितना पालन हुआ है इसका आंकलन प्रदेश स्तर पर संगठन महामंत्री भी करेंगे और पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आगमन अंधमुख बाईपास से सडक़ मार्ग के माध्यम से हुआ। यह क्षेत्र पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आता है। यहां की जिम्मेदारी विधायक और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के जिम्मे थी। मंत्री होने के नाते उन्होंने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में और संगठन के साथ सभी को जिम्मेदारियां वितरित करने में अपनी भूमिका निभाई थी। लेकिन जिन्हें जिम्मेदारियां दी गई उनमें से कुछ नेता अपने समर्थकों के साथ अलग ही कार्यक्रम में व्यस्त नजर आए। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निकाला गया रोड शो काफी सकारात्मक चर्चाओं के साथ वाह वाही लूटने में सफल रहा। यहां पर कार्यकर्ताओं ने के्रन और बड़ी मशीनों के माध्यम से स्वागत रथ में सवार प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री और अन्य नेताओं का अनोखे अंदाज में स्वागत किया बड़ी-बड़ी माला पहनाई।
इसके बाद शास्त्री ब्रिज से विधानसभा क्षेत्र की सीमा बदली और इसकी जिम्मेदारी उत्तर मध्य के विधायक अभिलाष पांडे को मिली। अभिलाष पांडे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के काफी करीबी रहे हैं। अभिलाष पांडे ने भी अपनी विधानसभा में स्वागत मंचों के माध्यम से अलग किस्म के बैनर पोस्टर भेंट कर नव प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया और यह रोड शो आगे बढ़ते हुए मानस भवन की ओर रवाना हुआ।
इस बीच कार्यकर्ताओं के बीच में भ्रम की एक स्थिति भी उत्पन्न हुई। नगर संगठन की ओर से मानस भवन में सभी आमंत्रित नेताओं और कार्यकर्ताओं को 4:00 बजे का समय दिया गया था एवं सांसद कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के आगमन का समय शाम 6 बजे का रखा गया था। रोड शो में कार्यकर्ताओं का उत्साह और अत्यधिक स्वागत सत्कार के क्रम के कारण प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का रथ शास्त्री ब्रिज क्रॉस करने में ही काफी देर से पहुंच पाया।
यहां पर एक विरोधाभास की स्थिति निर्मित हुई रोड शो जब उत्तर मध्य विधानसभा में आया तो तय कार्यक्रम के अनुसार उनका काफिला पहले सांसद कार्यालय की ओर चला गया। जिन लोगों को मानस भवन में उपस्थिति दर्ज करनी थी वे लोग भी इस बात की जानकारी मिलने पर वहां से सांसद कार्यालय की ओर पहुंच गए। इनमें अधिकांश संख्या में पूर्व क्षेत्र के संगठन पदाधिकारी थे। सांसद कार्यालय में मेल मुलाकात के दौर के बाद नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए मानस भवन पहुंचे तब तक 7 बज चुके थे। जिन लोगों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मानस भवन में ही अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सत्कार और उनके भाषण को सुनने के लिए उपस्थित रहना था वह तय कार्यक्रम को दरकिनार कर प्रदेश अध्यक्ष से जल्दी मिलने की चक्कर सांसद कार्यालय पहुंच गए और वहां पर ही अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सत्कार कल मेल मुलाकात कर ली। यह लोग दोबारा मानस भवन नहीं आएं। कैंट क्षेत्र के सभी संगठन पदाधिकारी जिन्हें जवाबदारी दी गई थी वह मानव भवन में अधिकांश संख्या में नजर आए। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारी का मानस भवन में उपस्थित न होना चर्चा का विषय बना।

प्रदेश संगठन तक पहुँची और पहुँचाई गई बातें

जो खामियां पाई गई उन बातों पर भी चर्चा शुरू हुई। उन्हें प्रदेश संगठन स्तर पर पहुंचने का कार्य भी किया गया और कुछ बातें स्वयं ही प्रदेश संगठन के पदाधिकारी ने संज्ञान में ली है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश संगठन मंत्री हेतानंद शर्मा भी पूरे कार्यक्रम में नजर बनाए हुए थे। जो सबसे नकारात्मक बात चर्चा का विषय बनी वह यह है कि मानस भवन में पूरी कुर्सियां तक नहीं भर पाई। आनन-फानन में जब प्रदेश अध्यक्ष का मानस भवन में आगमन हो गया तो रोड शो में शामिल लोगों को जिम्मेदार लोगों ने तत्काल मानस भवन में स्थान ग्रहण करने के लिए पहुंचाया।

व्यक्तिगत स्वागत पर था सभी का अधिक ध्यान

नगर संगठन से लेकर प्रदेश संगठन के वरिष्ठ लोगों के नजरिए से जो बातें सामने आई हैं उससे यह स्पष्ट है कि जबलपुर के जनप्रतिनिधियों का प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर उनके स्वागत सत्कार के लिए व्यक्तिगत रूप से किए जाने वाले आयोजन पर अधिक ध्यान था।

 

विधायकों को मिलेंगे चार गुना बड़े फ्लैट, सीएम ने किया भूमिपूजन, बोले-यह विश्राम गृह नहीं, जनसेवा गृह है

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » किस्सा नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का संस्कारधानी आगमन का, भोपाल गई रिपोर्ट-रोड शो सफल मानस भवन में दिखी खाली कुर्सियाँ, किसी जिम्मेदारी का कितना हुआ पालन, संगठन मंत्री भी करेंगें आकलन