Download Our App

Home » News » कुएं में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 9 की मौत

कुएं में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 9 की मौत

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक कार के अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे कुएं में गिर जाने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के छह मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा शनिवार को दी की गई जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीडि़त लोग डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के रहने वाले दरगुडे परिवार के सदस्य थे। वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी मारुति एक्सएल 6 कार से घर लौट रहे थे। खुशियों भरे माहौल से लौटते समय किसी को इस अनहोनी का अंदाजा नहीं था। कार्यक्रम स्थल के पास ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरे कुएं में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आधी रात के करीब दो क्रेनों और कुशल तैराकों की कड़ी मशक्कत के बाद कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सुनील दत्तु दरगुडे, उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है। इन बच्चों में 7 से 14 वर्ष की आयु की पांच लड़कियां और 11 साल का एक लडक़ा शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। एक ही परिवार के इतने सदस्यों और बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है।

 

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में विकास का लिखा जा रहा है नया अध्याय

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » कुएं में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 9 की मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket