Download Our App

Home » अपराध » कुछ दिन रैकी की, फिर डकैती की योजना बनाई, बैंक डकैती में स्थानीय और बैंक संलिप्तता की हो रही जाँच, अलग-अलग बिंदुओं पर जाँच का काम कर रही 10 टीमें

कुछ दिन रैकी की, फिर डकैती की योजना बनाई, बैंक डकैती में स्थानीय और बैंक संलिप्तता की हो रही जाँच, अलग-अलग बिंदुओं पर जाँच का काम कर रही 10 टीमें

जबलपुर (जयलोक)
खितौला में हुई बैंक लूट के मामले में पुलिस लुटेरों के संबंध में अहम सुराग जुटाने में लगी हुई हैं। एक आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो चूका है जिसको प्रदेश और अन्य प्रदेशों की पुलिस के साथ भी साझा किया गया है। वही यह बात भी स्पष्ट रूप से निकल कर सामने आ रही है कि लुटेरों ने कुछ दिनों तक इस बैंक में घटना को अंजाम देने के लिए रैकी की थी। इसके लिए वो आसपास के किस क्षेत्र में रुके थे इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने इन्द्राना क्षेत्र के पास कोई किराये का मकान लिया था। पुलिस इस बात की पुष्टि करने जाँच कर रही है। पुलिस अध्यक्ष सम्पत उपाधयाय खुद पुरे घटनाक्रम की जाँच कर रहे है।

बार बार घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर जरुरी बिंदुओं पर जाँच कर रही विभिन्न टीमों को निर्देशित कर रहे है। जाँच में सुराग जुटाने के लिए पुलिस अभी स्थानियाँ स्तर पर और बैंक से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जाँच कर रही है। जाँच अधिकारियों का मानना है कि जो लुटेरे भाग गए है उनका स्थानीय स्तर में कोई ना कोई तो मददगार जरूर रहा होगा। वो बैंक से जुड़ा भी कोई व्यक्ति हो सकता है पुलिस इन सभी संभावित बिंदुओं पर जाँच कर रही है।

कुछ संदिग्धों से हो रही पूछताछ – इस मामले में पुलिस कुछ पुराने अपराधियों और संदिग्धों से भी पूछ्ताछ कर रही है ताकि घटना के या लुटेरों के सम्बन्ध में कोई नया सुराग हाथ लग सके। सूत्रों के अनुसार पुलिस को यह जानकरी मिली है कि  दो आरोपी इन्द्राना क्षेत्र के किसी  मकान में किराए से रह रहे थे।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को एक संदिग्ध दो पहिया वाहन भी मिला है। पुलिस को यह भी पता चला है की लूट के बाद आरोपी कटनी और दमोह की ओर भागे हैं। पुलिस ने कटनी और दमोह की पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी है और उन्हें अलर्ट कर दिया है। वहीं एक आरोपी की मिली फोटो के बाद पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी हुई है। खितौला के बैंक में हुई लूट ने सभी को हैराना कर दिया।

महज 18 मिनट में ही पाँच आरोपियों ने करीब 15 करोड़ का सोना पर 5 लाख से अधिक नगदी लेकर फरार हो गए।
सोने का था बीमा है, लेकिन बैंक में गॉर्ड नहीं था – बड़े आश्चर्य कि बात है की इंसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में जिन ग्राहकों का लगभग 15 करोड़ का सोना रखा हुआ था उस सोने का बीमा तो था लेकिन इस बैंक में इस सोने की सुरक्षा के लिए गार्ड का ना होना कई प्रकार के सवालों को जन्म देते है।

बैंक प्रबंधन की लापरवाही से ही लुटेरों को बैंक के अंदर लूट करना गार्डन में घूमने के बर्बर लग रहा था। ऐसे में पुलिस को यह भी शक है कि इस लूट में बैंक का भी कोई कर्मचारी भी शामिल हो सकता है।
अगर किराये पर थे ,तो ठिकाने से मिलेंगे सुराग – पुलिस के सामने लुटेरों के किराये के मकान में रहने की जो जानकारी सामने आई है उसकी पुष्टि हो जाने के बाद यहाँ से भी लुटेरों के सम्बन्ध में अहम सुराग मिल सकते है। लोकल भूमिका की जाँच में पुलिस ने कई बिंदुओं पर पड़ताल जारी रखी है। इससे लुटेरों के सम्बन्ध में अहम जानकारी मिल सकती है।

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

लुटेरों को पकडऩे के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि लुटेरे कटनी और दमोह की ओर भागे हैं इसके बाद इस रूट और इससे होकर गुजरने वाले सभी संभावित मार्गों पर पुलिस को सक्रीय किया गया है। विभिन्न बिंदुओं पर जाँच करती हुई पुलिस की 10 टीमें उनके पीछे लगी हैं। इसके साथ ही कटनी और दमोह की पुलिस से भी संपर्क किया गया है लुटेरों के संबंध में जानकारी दी गई है। रेलवे,बस अड्डे और सडक़ मार्ग पर भी पुलिस ने जाँच तेज कर दी है।

इनका कहना है

स्थानीय स्तर और बैंक से सम्बंधित लोगों की भी संलिप्तता के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है। 10 टीमों को विभिन्न बिंदुओं पर जाँच करने के विशेष तौर पर लगाया गया है। हर सूचना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने होंगे।
सम्पत उपाधयाय,पुलिस अधीक्षक

आईजी-एसपी पहुँचे बैंक, एक डकैत की फोटो जारी : 100 से ज्यादा कैमरे देखे, डकैतों का सुराग तलाशने सिहोरा से मझौली तक आईजी एसपी ने किया निरीक्षण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कुछ दिन रैकी की, फिर डकैती की योजना बनाई, बैंक डकैती में स्थानीय और बैंक संलिप्तता की हो रही जाँच, अलग-अलग बिंदुओं पर जाँच का काम कर रही 10 टीमें
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket