Download Our App

Home » राजनीति » केजरीवाल का भाजपा पर वार बोले, हमें खत्म करने के लिए भाजपा के 3 प्लान

केजरीवाल का भाजपा पर वार बोले, हमें खत्म करने के लिए भाजपा के 3 प्लान

अकाउंट फ्रीज करेंगे, नेता गिरफ्तार होंगे और पार्टी दफ्तर बंद कराएंगे
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में हुई कथित मारपीट से राष्ट्रीय राजधानी की सियासत गरमाई हुई है। आम आदमी पार्टी के दफ्तर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दफ्तर के बाहर आप विधायक और पार्षद भी मौजूद हैं। इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। ये आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश में हैं। हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में आप का बैंक अकाउंट सीज किया जाएगा। आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

उन्हें अवश्य बहुत सारे लोगों का समर्थन मिलेगा
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘एक मौजूदा प्रधानमंत्री को सीधे चुनौती देना कोई आसान बात नहीं है। मैं समझता हूं कि जो भावना उनके और उनके साथियों के मन में है वही भावना आम जनता के मन में भी होगी और इसमें उन्हें अवश्य बहुत सारे लोगों का समर्थन मिलेगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » केजरीवाल का भाजपा पर वार बोले, हमें खत्म करने के लिए भाजपा के 3 प्लान