Download Our App

Home » अपराध » कॉम्बिंग गश्त में देर रात पकड़े गए 347 बदमाश

कॉम्बिंग गश्त में देर रात पकड़े गए 347 बदमाश

जबलपुर (जयलोक)।लंबे समय से फरार आरोपियों, बदमाशों और गुंडों सलाखों के पीछे पहुँचाने के लिए देर रात तक पुलिस ने शहर के चप्पे-चप्पे पर दबिश दी। काम्ंिबग गश्त में पुलिस ने 347 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
इसके साथ ही देर रात तक सडक़ों पर घूमने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई।  थानों में लंबित वारंटों की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कॉम्बिंग गश्त हेतु आदेशित किए जाने पर कल रात्रि 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपराधियों को पकडऩे दौड़े।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/ उप पुलिस अधीक्षक/ एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिति में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ  के साथ कॉम्बिग गश्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।

कॉम्बिग गश्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई वर्षों से फरार 141 गैर म्यादी वारिटयों एवं 100 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 106 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इसके साथ ही कॉम्बिंग गश्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

 

 

 

जबलपुर में बनेगा 600 बेड का केंसर का प्रदेश का सबसे बड़ा उपचार केंद्र

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कॉम्बिंग गश्त में देर रात पकड़े गए 347 बदमाश
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket