Download Our App

Home » दुनिया » क्वेटा में धमाका, छह की मौत और 15 से ज्यादा लोग घायल

क्वेटा में धमाका, छह की मौत और 15 से ज्यादा लोग घायल

क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें छह लोगों की मौत हुई है। धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के चलते क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों आदि को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, बम धमाका क्वेटा की जरगून रोड के करीब हुआ। धमाके में कम से कम छह लोगों की मौत की खबर है और 15 अन्य घायल हुए हैं। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के मीडिया संयोजक ने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बम धमाके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यस्त सडक़ पर अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में सडक़ पर मौजूद कई लोग आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक आत्मघाती धमाका है। गौरतलब है कि बीती 4 सितंबर को भी क्वेटा में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

 

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए हनुमानताल लबालव 4 बोर के अलावा टैंकरों से भरे गये कु ण्ड और तालाब, पूर्ण आस्था के साथ हनुमानताल में शहर में विराजी माँ जगत जननी का विसर्जन किया जाएगा- डॉ. अभिलाष पाण्डेय

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » क्वेटा में धमाका, छह की मौत और 15 से ज्यादा लोग घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket