Download Our App

Home » जीवन शैली » खरमास प्रारंभ, आज से एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

खरमास प्रारंभ, आज से एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

जबलपुर (जय लोक)। खरमास आज से प्रारंभ हो गया है। आज से एक माह तक मांगलिक कार्यों में बे्रक लग गया है। सनातन धर्म में खरमास का बहुत ही महत्व दिया गया है, खरमास शुरू होते ही हर तरह के मांगलिक व शुभ कार्य बंद हो जाते हैं और खरमास समाप्त होने के बाद ही मांगलिक कार्य की शुरुआत होती है। ऐसे में आज से अगले एक महीने मांगलिक व शुभ कार्य नहीं होंगे।
हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक खरमास का प्रारंभ तब होता है जब सूर्य धनु राशि और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लगता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में आज सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा और इस राशि पर अगले एक महीने सूर्य अपना राज करेगा और 14 जनवरी 2025 को धनु राशि से घर बदलकर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। तब जाकर खरमास समाप्त होता है।

14 जनवरी से होंगे शुभ कार्य

खरमास 13 जनवरी तक रहेगा, 14 जनवरी संक्राति को खरमास समाप्त हो जाएगा जिसके बाद शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। हालांकि शादी समारोह के लिए अभी से ही लोगों ने टेंट और अन्य जरूरत की चीजों की बुकिंग शुरू कर दी है।
इस दिन होगा खत्म
सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करता है तो खरमास का प्रारंभ हो जाता है जो कि एक माह तक रहता है। वहीं इस बार हिंदी महीना के पौष मास के कृष्ण पक्ष तिथि 15 दिसंबर 2024 को दोपहर पूर्णिमा 2:46 तक रही, सनातन धर्म शास्त्र के मुताबिक जिसका उदय उसका अस्त होगा, वहीं इस बार आज 16 दिसंबर से खरमास प्रारंभ हो गया और इसी दिन को ही हम लोग पौष मास कृष्ण पक्ष का प्रतिपदा मानेंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » खरमास प्रारंभ, आज से एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य