Download Our App

Home » दुनिया » खाकी वर्दी में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

खाकी वर्दी में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की जांच की मांग की, बीजेपी विधायक बोलीं-विपक्ष में बैठे हैं, नारे ही लगाएंगे
भोपाल (जयलोक)। विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक खाकी वर्दी पहनकर पहुंचे हैं। उन्होंने हाथों में तख्ती लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया। सरकार से जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन पर विधायक रीति पाठक ने कहा- वे विकास की बात नहीं करते हैं। विपक्ष में बैठे हैं तो नारे ही लगाएंगे। शायद इसी बहाने टीवी पर आ जाएं। मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में उत्तराखंड त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक जताया गया। सत्र के दौरान आज चार विधेयकों पर चर्चा होगी। मध्यप्रदेश जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2025, मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक 2025, माध्यमस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक 2025 और मध्यप्रदेश समाज के कमजोर वर्गों के लिए विधिक सहायता और निरसन विधेयक 2025 मंगलवार को सदन में पेश किए गए थे।
मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक पर चर्चा
परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विधानसभा में मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक 2025 पेश किया। इस पर चर्चा में कांग्रेस विधायक भैरव सिंह बापू ने कहा कि मध्यप्रदेश में चलने वाली गाडिय़ां दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड हो रही हैं। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। बसों के अस्थाई परमिट पर रोक लगा दी गई है और स्थाई परमिट के लिए बैठक हो नहीं रही है, इससे भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। अस्थाई परमिट जारी करने की व्यवस्था शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट बंद किए जाने से ओवरलोड वाहन सडक़ों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे सडक़ों की हालत खराब हो रही है तो क्या सरकार चेक पोस्ट व्यवस्था फिर लागू करेगी? भाजपा विधायक ओपी सकलेचा ने कहा कि सरकार ने विभाग में उच्च स्तर पर काफी बदलाव किए हैं लेकिन निचले स्तर पर जो लोग सालों से जमे हुए हैं, उन्हें भी इधर-उधर करना होगा। जिससे ट्रांसपेरेंसी के साथ विभाग काम कर सके।

 

32 जिलों में सौंपा गया तहसीलदारों द्वारा ज्ञापन, पूरे प्रदेश में चल रहा विरोध प्रदर्शन, एक बार फिर राजस्व अधिकारियों ने कार्य विभाजन पर जताई नाराजगी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » खाकी वर्दी में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक