Download Our App

Home » दुनिया » खाद वितरण के दौरान जमकर बवाल, नायब तहसीलदार ने युवती को जड़ा थप्पड़

खाद वितरण के दौरान जमकर बवाल, नायब तहसीलदार ने युवती को जड़ा थप्पड़

छतरपुर। शहर में सटई रोड स्थित खाद वितरण केंद्र में बुधवार को खाद वितरण के दौरान बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब नायब तहसीलदार नीतू सिंघई ने एक युवती को थप्पड़ मार दिया। युवती गडिय़ा पटेल का आरोप है कि वह दो महीने से खाद लेने आ रही है, लेकिन उसे टोकन नहीं मिल रहा। जब उसने तहसीलदार से टोकन मांगा तो उन्होंने कहा कि महिलाओं को टोकन नहीं मिलेंगे, केवल पुरुषों को दिए जाएंगे। दोबारा टोकन मांगने पर नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मार दिया।
नायब तहसीलदार ने कहा आरोप निराधार- वहीं नायब तहसीलदार नीतू सिंघई ने युवती के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि भीड़ अव्यवस्थित थी, लोग लाइन में नहीं लग रहे थे और अधिकारियों के साथ अभद्रता कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग दुपट्टा खींच रहे थे, कॉलर पकड़ रहे थे और करीब से वीडियो बनाकर उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहे थे।

 

पैसे की लालच में लड़कियाँ भी बन रहीं नशे की तस्कर, रायपुर-जबलपुर बना तस्करी का नया रूट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » खाद वितरण के दौरान जमकर बवाल, नायब तहसीलदार ने युवती को जड़ा थप्पड़
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket