
जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव ने खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नितिन भाटिया को प्रदेश सह संयोजक और शुभम् रजक को भाजपा खेल प्रकोष्ठ सोशल मीडिया का मध्यप्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। नितिन भाटिया वुशु (मार्शल आर्ट) के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहें है एवं इन्होने अंतर्राष्ट्रीय वुशु खेल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया है साथ ही वुशु खेल स्पर्धा में पांच बार राष्ट्रीय पदक जीता है।

वहीं शुभम भारतीय जनता युवा मोर्चा में वार्ड अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष तथा वर्तमान में भाजपा खेल प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। खेल क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। वे राष्ट्रीय स्तर के पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी हैं तथा विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अनेक पदक अर्जित कर प्रदेश एवं जबलपुर का गौरव बढ़ा चुके हैं।

सुशासन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा जन विश्वास अभियान
Author: Jai Lok






